
Twitter यूजर्स के लिए बड़ी खबर है, क्योंकि आने वाले 10 सितंबर 2018 से कंपनी नई पॉलिसी लागू कर रही है। इसके आ जाने के बाद आप किसी के पोस्ट को ज्यादा लाइक नहीं कर सकते हैं। इसके साथ ही 3 घंटे में सिर्फ 300 ट्वीट और रीट्वीट कर सकेंगे। इसके अलावा 24 घंटे में सिर्फ 1000 ट्वीट को लाइक कर पाएंगे। बता दें कि अब सिर्फ 1000 लोगों को ही फॉलो कर सकेंगे और 24 घंटे में केवल 15,000 लोगों को डायरेक्ट मैसेज भेज सकते हैं। हालांकि इसका लाभ जहां मिलेगा। वहीं इसका नुकसान भी देखने को मिलेगा। जैसे-पीएम नरेंद्र मोदी, अभिनेता अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज सेलिब्रिटीज के लिए घाटे की नई पॉलिसी हो सकती है।