
2018 खत्म होने जा रहा है और इसी के साथ Lenovo अपने इस साल के आखिरी फोन Lenovo z5s को लॉन्च करने जा रहा है। इसकी लॉन्चिंग 18 दिसंबर को चीन में की जाएगी। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.3 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया जाएगा। फोन में 11एनएम वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है और यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित जे़डयूआई 10 पर काम करेगा। पावर के लिए फोन में 3,120 एमएएच की बैटरी दी जाएगी।