
नई दिल्ली: नोकिया के स्मार्टफोन Nokia 4.2 और Nokia 3.2 पर शानदार डिस्काउंट दिया जा रहा है। कम कीमत के साथ फोन को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन इंडिया पर खरीद सकते हैं। Nokia 4.2 के 3GB की रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को 1,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 9,690 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि असल कीमत 10,990 रुपये है। वहीं Nokia 3.2 के 2GB RAM वैरिएंट 8,150 रुपये और 3GB रैम वेरिएंट 9,410 रुपये में खरीद सकते हैं। इसकी ऑफिशियल कीमत 8,990 रुपये और 10,790 रुपये है।
Nokia 3.2 में 6.26-इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन(720 x 1,520 पिक्सल) है और आस्पेक्ट रेशिया 19:9 है।फोन में Qualcomm Snapdragon 429 SoC है, जो Adreno 504 GPU पर रन करता है। फोटो के लिए बैक में 13 मेगापिक्सल और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए 4,000mAh बैटरी दी गयी है।
Nokia 4.2 में 5.71-इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1520×720 पिक्सल है। फोन में Qualcomm Snapdragon 439 ऑक्टा कोर SoC है और android 9 pie आउट ऑफ द बॉक्स पर रन करता है। फोन में 3GB रैम और 32GB की इंटरनल स्टोरेज है। फोन के रियर में 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। पावर के लिए 3,000mAh की बैटरी दी गयी है।