Good Newwz Review: एंटरटेनमेंट से भरपूर है अक्षय, करीना की फिल्म ‘गुड न्यूज’
नई दिल्ली: अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा अडवाणी की फिल्म ‘गुड न्यूज़’ इस शुक्रवार यानी 27 दिसंबर को रिलीज़ हो गई है। इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ‘गुड न्यूज़’ प्रेग्नेंसी पर बेस्ड है, जिसमें स्पर्म की अदला बदली हो जाती है। फिल्म कॉमेडी के साथ-साथ सीख भी देती है। 'गुड न्यूज' को डायरेक्टर राज मेहता ने और करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है।