Atal Setu : मुंबई में देश का सबसे बड़ा पुल ‘अटल सेतु’ राष्ट्र को समर्पित होने जा रहा है। इसके निर्माण पर 17 हजार 840 करोड़ रुपए से अधिक लागत आई है। यह पुल करीब 22 किलोमीटर लंबा और 6 लेन का है। इसकी लंबाई समुद्र पर साढे़ 16 किलोमीटर और जमीन पर साढे़ 5 किलोमीटर है। यह मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को कनेक्टिविटी देगा।