30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

Nagaur patrika…बिजली चोरों पर लगाया 13 लाख 99 हजार का जुर्माना…VIDEO

नागौर. डिस्कॉम की ओर से चल रहे अभियान में बुधवार को अवैध रूप से संचालित आठ ट्रांसफार्मर पकड़े गए। इस दौरान बिजली चोरों पर 13 लाख 99 हजार का जुर्माना लगाया गया। अधीक्षण अभियंता अशोक चौधरी ने बताया कि अभियान के दौरान सतर्कता की आठ टीमों ने अलग-अलग जगह कार्रवाई की। इसमें ढाढरिया कलां, निम्बड़ी […]

Google source verification

नागौर. डिस्कॉम की ओर से चल रहे अभियान में बुधवार को अवैध रूप से संचालित आठ ट्रांसफार्मर पकड़े गए। इस दौरान बिजली चोरों पर 13 लाख 99 हजार का जुर्माना लगाया गया। अधीक्षण अभियंता अशोक चौधरी ने बताया कि अभियान के दौरान सतर्कता की आठ टीमों ने अलग-अलग जगह कार्रवाई की। इसमें ढाढरिया कलां, निम्बड़ी चंदावता एवं बूटाटी में चार ट्रांसफार्मर पकड़े गए। यहां पर मिले बिजली के तारों के जाल को पूरा जब्त कर लिया गया। 4 लाख 80 हजार का जुर्माना लगाया गया। सांडिला, ढेहरी, एवं डेहरोली में भी चार बिजली के ट्रांसफार्मर अवैध रूप से संचालित होते मिले। चारों ट्रांसफार्मर के साथ ही बिजली के तार आदि जब्त किए गए। 5 लाख 80 हजार का जुर्माना लगाया गया। इसी तरह रियाबड़ी उपखण्ड में 19 वीसीआर भरे जाने के साथ 3 लाख 79 हजार का जुर्माना लगाया गया।