17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर
कम वोल्टेज की समस्या से नाराज किसान जीएसएस पर हुए लामबंद
Play video

कम वोल्टेज की समस्या से नाराज किसान जीएसएस पर हुए लामबंद

खजवाना (नागौर). कस्बे में लम्बे समय से चल रही कम विद्युत वोल्टेज की समस्या से परेशान किसान मंगलवार को नए ग्रिड सबस्टेशन (जीएसएस) की मांग को लेकर खजवाना जीएसएस पर लामबंद हो गए। किसानों ने भाजपा नेता रेवन्तराम डांगा को मौके पर बुलाया और नए जीएसएस की मांग रखी।

Google source verification

– खजवाना में लगेगा अतिरिक्त जीएसएस

– भाजपा नेता डांगा व डिस्कॉम अधीक्षण अभियन्ता ने कहा 33/11 केवी के नए जीएसएस का भेजेंगे प्रस्ताव

खजवाना(नागौर). कस्बे में लम्बे समय से चल रही कम विद्युत वोल्टेज की समस्या से परेशान किसान मंगलवार को नए ग्रिड सबस्टेशन (जीएसएस) की मांग को लेकर खजवाना जीएसएस पर लामबंद हो गए। किसानों ने भाजपा नेता रेवन्तरामडांगा को मौके पर बुलाया और नए जीएसएस की मांग रखी। डांगा ने किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए डिस्कॉम के अधीक्षण अभियन्ता अशोक कुमार चौधरी व मूण्डवा सहायक अभियन्तागणपतराम सारण को मौके पर बुलाकर किसानों की समस्या से अवगत करवाया।

मौके पर हुई वार्ता में स्थानीय लोगों ने नए जीएसएस की मांग रखी। इस पर अधिकारियों ने सहमति जताते हुए दो दिन में प्रस्ताव बनाकर भेजने का आश्वासन दिया। भाजपा नेता डांगा ने अजमेर डिस्कॉम के एमडी से दूरभाष पर वार्ता कर नए जीएसएस की स्वीकृति दिलवाने की बात कही। इस निर्णय के बाद किसानों ने राहत की सांस ली और उम्मीद जताई है कि जल्द ही इस समस्या से निजात मिलेगी।

गौरतलब है कि खजवाना सिंचित क्षेत्र होने की वजह से 33/11 किलो वाट का जीएसएस नाकाफी साबित हो रहा है। कम वोल्टेज मिलने से बोरवेल में लगे उपकरण जलने की समस्या रहती है। इससे फसल सिंचाई पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

टांईनाडी क्षेत्र में बनेगा नया जीएसएस

बातचीत के दौरान हल्का पटवारी बाबूलाल ताडा ने मौके पर पहुंचकर सरकारी खसरों की जानकारी दी। इनमें से टांईनाडी क्षेत्र में खसरा संख्या 1202 पर जीएसएस बनवाने की सहमति बनी। प्रस्ताव लेकर जल्द ही इस जगह पर जीएसएस निर्माण कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान ग्रामीण कालूराम लामरोङ, नोरतरामजाखड़ , हरेन्द्र रोज सहित कई किसानों ने कुचेरा कनिष्ठ अभियन्ता सीताराम केरापा, संखवास कनिष्ठ अभियन्तापवनकुमार को और भी कई समस्याएं बताई।

इनका कहना

किसानों ने कम वोल्टेज की समस्या से अवगत करवाया था। डिस्कॉम के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर वार्ता करवाई गई। उर्जा मंत्री से बात कर जल्द ही खजवाना में नए जीएसएस का निर्माण करवाने के प्रयास करेंगे।

रेवन्तराम डांगा, भाजपा नेता

किसानों को हो रही समस्या के मद्देनजर नए जीएसएस का प्रस्ताव भेजेंगे। उम्मीद है जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।

अशोक कुमार चौधरी, अधीक्षण अभियन्ता, नागौर डिस्कॉम।