14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

Nagaur news Diary…पांच किसानों को बुलाया था, नहीं पहुंचे काश्तकार, सर्वर ठप…video

नागौर. समर्थन मूल्य पर मूंग खरीद आज से होनी थी, लेकिन किसानों के नहीं पहुंचने से सन्नाटे की स्थिति बनी रही। अब खरीद सोमवार से होगी। इधर सुबह किसान पंजीकरण के लिए ईमित्र केन्द्रों पर पहुंचे तो पता चला कि सर्वर ही नहीं चल रहा है। बताते हैं कि गुरुवार को भी यही स्थिति थी। […]

Google source verification

नागौर. समर्थन मूल्य पर मूंग खरीद आज से होनी थी, लेकिन किसानों के नहीं पहुंचने से सन्नाटे की स्थिति बनी रही। अब खरीद सोमवार से होगी। इधर सुबह किसान पंजीकरण के लिए ईमित्र केन्द्रों पर पहुंचे तो पता चला कि सर्वर ही नहीं चल रहा है। बताते हैं कि गुरुवार को भी यही स्थिति थी। लगातार दो दिनों तक पंजीकरण नहीं होनेे से ईमित्र आने वाले काफी संख्या में किसानों को लौटना पड़ रहा है। एक ईमित्र संचालक प्रकाश पूनिया ने बताया कि पंजीकरण करते समय सर्वर मेंटिनेस का एरर आया तो राजफैड के टोल फ्री नंबर 18001806001 पर संपर्क किया तो बताया कि राजफैड की साइड क्रेश हो गई है। जिसे सुधारने का प्रयास कर रहे हैं। स्थिति यह रही शाम को पांच बजे तक किसान पंजीकरण के इंतजार में ईमित्र केन्द्रों में खड़े नजर आए। गोगानाडा निवासी किसान कोजाराम ताडा ने बताया कि हमारे गांव सिंगड गोगनाडा की गिरदावरी पटवारी ने ऑनलाइन की थी, लेकिन गिरदावरी ऑनलाइन नहीं होने के कारण हम दो दिन तक टोकन नहीं कटवा पाए थे। गिरदावरी गत 17 अक्टूबर को ही ऑनलाइन होने के बाद जब हम ईमित्र पर टोकन कटवाने पहुंचे तो पता चला कि कि 2 दिन से अब टोकन पंजीकरण ही नहीं हो पा रहा है। मंडी के अंदर ज्यादातर 7000 के आसपास मूंग बिक रहे हैं। जिससे हमें 1500 रुपए प्रति क्विंटल का घाटा वहन करना पड़ रहा है अगर हमारा टोकन पंजीकरण हो जाए तो 1500 प्रति किंवटल के भाव ज्यादा मिलेंगे।
सहकारिता व कृषि मंत्री को भेजा ज्ञापन
इधर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष अर्जुनराम लोमरोड ने सहकारिता मंत्री एवं कृषि मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम चंपालाल जीनगर को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि गत 17 अक्टूबर को सुबह 11 बजे के बाद सर्वर ठप होने से किसान पंजीकरण नहीं करा पा रहे। यही स्थिति विगत 15 एवं 16 अक्टूबर को भी बनी थी। इस संबंध में यथोचित कदम उठाए जाने की मांग करते हुए किसानों को राहत देने की मांग की गई है।

मारीच वध, सीता हरण, जटायु मरण, शबरी मिलन हुआ
नागौर. शहर के बंशीवाला मंदिर परिसर में चल रही रामलीला में शुक्रवार शुपर्णखा चरित्र, मारीच वध, सीता हरण, जटायु मरण, शबरी मिलन, सुग्रीव, हनुमान व जामवंत मिलन का मंचन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इसमें शुपर्णखां का राम के आश्रम में आना, उनसे विवाह के लिए अनुरोध करना, लक्ष्मण के पास जाना, फिर शुपर्णखा की नाक काटे जाने पर उसका चीत्कार करना सरीखे दृश्यों से श्रद्धालु भाव-विभोर रहे। इस दौरान रावण का मारीच के पास जाकर स्वर्ण मृग बनकर राम को भृमित करना, फिर जटायु का रावण से युद्ध, रावण का जटायु से तलवार से प्रहार कर उसके पंख काटने सरीखे दृश्यों के साथ कलाकारों के संवाद से श्रद्धालु पूरे समय तक बंधे रहे। इस दौरान शबरी का भगवान से मिलन, जामवंत, हनुमान एवं सुग्रीव मिलन के दृश्यों से श्रद्धालु प्रभावित नजर आए।
नागौर. बंशीवाला परिसर में चल रही रामलीला का दृश्य

…………………………………………………………………………………………………………………………………….

क्षेत्रीय उपनिदेशक ने मांगी नगरपरिषद आयुक्त से रिपोर्ट

नागौर. स्टेशन रोड स्थित एक निर्माणाधीन कॉम्पलेक्स के संदर्भ में क्षेत्रीय उपनिदेशक अजमेर की ओर से नगरपरिषद आयुक्त से रिपोर्ट मांगी गई है। इसमें उप निदेशक (क्षेत्रीय) निकाय विभाग अजमेर ने जांच के लिए टीम भेजी थी। जांच के दौरान टीम ने प्रावधानों का खुला उल्लंघन पाया है। अब टीम की ओर से सौंपी गई जांच रिपोर्ट के आधार पर उप निदेशक (क्षेत्रीय) निकाय विभाग अजमेर ने एक आदेश जारी करते हुए चार बिन्दुओं पर नागौर नगर परिषद से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है । जिसके मुताबिक मिश्रित पट्टा किस आधार पर दिया ,ये जानकारी पत्रावली में अंकित नही है और पट्टा जारी करते समय नगर नियोजन शाखा से तकनीकी राय क्यों नहीं ली गई । किस आधार पर भवन निर्माण की स्वीकृति जारी की गई। संयुक्त जांच कमेटी की मौका जांच अनुसार मौके पर निर्माणाधीन भवन में प्रावधानों के खिलाफ मंजिलों का निर्माण पाया गया। मौके पर बेसमेंट में वाहन पार्किंग के लिए रैम्प का निर्माण नहीं किया जाना एवं आवेदक द्वारा अपनी स्वामित्व की भूमि के बाहर बालकनी का निर्माण करते हुए बालकनी क्षेत्र को भवन के अन्दर शामिल किया जाना पाया गया। यह भवन विनियम 2020 के अनुरूप नहीं है। नगर परिषद आयुक्त से निर्माणधीन कॉम्प्लेक्स से जुडी बिन्दुवार तथ्यात्मक रिपोर्ट और सुसंगत दस्तावेजो की प्रमाणित प्रति भी डीएलबी ने मांगी है ।
इनका कहना है…
इस संबंध में क्षेत्रीय उपनिदेशक की ओर से तथ्यों के साथ दस्तावेजों सहित रिपोर्ट मांगी गई है। जल्द ही इसकी रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
रामरतन चौधरी, आयुक्त नगरपरिषद नागौर

पशुपालकों को दी पशुपालन एवं योजनाओं की जानकारी

नागौर. पशुपालन विभाग की ओर से वृषभ पालन केन्द्र में चल रहे दो दिवसीय पशुपालन प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण शिविर में वृषभ पालन केन्द्र के उपनिदेशक डॉ. नरेन्द्र कुमार चौहान ने पशुपालन एवं प्रबन्धन, पशुपालन सुधार, बंधिकरण, वक्तपन निवारण, कृत्रिम गर्भाधन, सेक्स सॉर्टेड सीमन एवं् नस्ल सुधार सम्बन्धित विभागीय योजनाओ के साथ ही डेयरी संचालन, रिकार्ड संधारण एवं पशु उत्पादन और विपणन आदि की जानकारी दी। वृषभ पालन केन्द्र के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. भवानीशंकर ने पशु पोषण, पशुधन स्वास्थ्य संक्रामक रोग से बचाव, टीकाकरण, नि:शुल्क दवा योजना चिकित्सा शिविर, खनिज, लवण मिश्रण का महत्व आदि की जानकारी दी। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अयूब खां ने पशु पालको को प्रदेश मे संचालित पशुधन बीमा योजना, नाबार्ड की ओर से पशुधन के लिए ऋण मे संचालित योजनाएं, भेड़, बकरी, अश्व एवं ऊंट पालन की विस्तार से जानकारी दी। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. महेश कुमार मीणा ने पशुपालकों को योजनागत जानकारी देने के साथ ही प्रशिक्षण शिविर की महत्ता समझाई। पशुधन विकास कार्यालय के उपनिदेशक मोहनराम ने पशु नस्ल सुधार, संक्रमण, टीकारण आदि की जानकारी दी। शिविर में नागौर जिले से 15 व डीडवाना-कुचामन जिला से 15 पशुपालकों ने इसमें भाग लिया। इनको तीन दिनों तक विभाग की ओर से ही भोजन एवं जलपान आदि की व्यवस्थाएं की गई थी।

आज बिजली बंद
क्षेत्र: बालसमंद, गांधी चौक, आजाद चौक, किले की ढाल, ब्रह्मपुरी, तिगरी बाजार, मुख्य बाजार, सदर बाजार, कारपुरा, कायस्थों का मोहल्ला, नया दरवाजा हनुमान मंदिर आदि क्षेत्र।
समय: सुबह 7.30 बजे से 11 बजे तक।

चार बस्तियों के संचलन रविवार को
नागौर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से चार बस्तियों में पथ संचलन 20 अक्टूबर को होगा। ताऊसर बस्ती, श्री राम बस्ती, महालक्ष्मी बस्ती व श्रीयादे बस्ती आदि में यह कार्यक्रम होंगे। महालक्ष्मी बस्ती में सवेरे 8 बजे संपत होगा। स्वयंसेवक शिव वाटिका, अमर सिंह कॉलोनी में पथ संचलन के लिए संपत करेंगे। इसी प्रकार श्रीराम बस्ती के स्वयंसेवक संजय कॉलोनी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में पथ संचलन के लिए शाम साढ़े चार बजे संपत करेंगे। इसी प्रकार ताऊसर बस्ती का पथ संचलन गांव के अतुसर बास के रूपासर चौक मंदिर के पास से निकाला जाएगा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नागौर नगर द्वारा नागौर जिला मुख्यालय की 16 विभिन्न बस्तियों में से चार बस्तियों में रविवार 20 अक्टूबर को पथ संचलन के कार्यक्रम होंगे। स्वयंसेवकों द्वारा इस अवसर पर इन चारों बस्तियों में संघ की गणवेश में पथ संचलन निकाला जाएगा। इनमें ताऊसर बस्ती, श्री राम बस्ती, महालक्ष्मी बस्ती व श्रीयादे बस्ती के कार्यक्रम होंगे।राष्ट्रीय शिक्षक संघ की बैठक कल
नागौर. राजस्थान शिक्षक संघ, राष्ट्रीय की जिला स्तरीय बैठक 20 अक्टूबर को हनुमानबाग स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में सुबह साढ़े 11 बजे होगी। इसमें जिले की उपशाखाओं के पदाधिकारी भाग लेंगे। इस दौरान शिक्षाविद् जयदेव पाठक की जन्मशती मनाई जाएगी। इसमें 25 एवं 26 अक्टूबर को होने वाले शिक्षक सम्मेलन के साथ ही शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।

देवी अहिल्याबाई होल्कर विषयक भाषण प्रतियोगिता
नागौर. बलदेवराम मिर्धा राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों की ओर से शुक्रवार को देवी अहिल्याबाई होल्कर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सिमरन बी.एससी. प्रथम वर्ष ने प्रथम, अक्षिता बी.एससी. प्रथम वर्ष ने द्वितीय एवं क्रिश शर्मा बी.एससी. द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम प्रभारी प्रो. जगदीश झिंझा ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रो.सुमित्रा सांगवा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
नागौर. लदेवराम मिर्धा राजकीय महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता में मौजूद लोग

शरद पूर्णिमा पर सुंदरकांड पाठ
नागौर. शरद पूर्णिमा के अवसर पर राठौड़ी कुआं स्थित त्यागी की बगीची में रात्रि में सुंदरकाण्ड पाठ किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष इंदरचन्द सांखला ने बताया कि सुंदरकाण्ड के पश्चात रात्रि 12 बजे के बाद खीर प्रसाद का वितरण किया गया। रामनिवास सांखला रमेश चंद्र गोयल जितेंद्र कच्छावा खेमाराम भाटी आदि ने सुंदरकाण्ड का पाठ किया।
नागौर. राठौड़ी कुआं स्थित त्यागी की बगीची में सुंदरकाण्ड पाठ करते हुए

भगवान को शांतिधारा अर्पित, हुई आहारचर्या

नागौर. लंबी गली स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन शुक्रवार को हो गया। इस मौके पर सुबह आचार्य चैत्य सागर महाराज के सानिध्य में भगवान को शांतिधारा अर्पित की गई। शांतिधारा करने का सौभाग्य जीवराज, सुरेन्द्र कुमार, अजीत कुमार चांदूवाड़ को मिला। इसके बाद तप,मोक्ष व विधान पूजन किया गया। इस दौरान हुए भगवान आदिनाथ की आहारचर्या कार्यक्रम में आचार्य चैत्य सागर महाराज भगवान की प्रतिमा लेकर आए एवं आहारचर्या की गई। आहारचर्या करने का सौभाग्य रात्रि भोजन नहीं करने व जमीकंद नहीं खाने वालों से करवाई गई। कार्यक्रमों की शृंखला में संत निवास के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम किया गया। दोपहर में मोक्ष कल्याणक उत्सव मनाया गया। इसके साथ ही शहर के विभिन्न मार्गों से शोभायात्रा निकाली गई। जिसके बाद मंदिर में शिखर पर भगवान विराजमान व ध्वजारोहण किया गया। आचार्य चैत्य सागर ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम आनन्द प्रकाश शास्9ी की ओर से विधि-विधानपूर्वक मंत्रोच्चार के साथ्ज्ञ कराया गया। कार्यक्रम में रामकुमार एण्ड पार्टी ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान रमेशचंद्र जैन, रवि बडज़ात्या, जीवराज पाटनी, सनत कानूगो, विकेश पाटनी, ओम सबलावत, महेन्द्र पहाडिय़ा, अनिल चांदूवाड़, अनिल बडज़ात्या, प्रमोद बाकलीवाल आदि मौजूद थे।
नागौर. पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में मौजूद श्रद्धालु
नागौर. पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव


कल मनाएंगे करवा चौथ, सजा बाजार, पूजन सामग्री की खरीद
नागौर. करवा चौथ का पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसको लेकर बाजार सज गया है। शहर के गांधी चौक, सदर बाजार बाजार में करवा चौक से संबंधित सामानों की दुकानें सज चुकी है। शुक्रवार को बाजार में खरीदारों की चहल-पहल रही। विशेषकर महिलाओं की भीड़ दुकानों पर मिट्टी के करवा एवं चीनी मिट्टी के कुल्हड़ को खरीदती नजर आई। इस मौके पर महिला दिन भर उपवास रखेंगी, और चांद को देखकर अध्र्य देने के बाद ही उपवास खोलेंगी। इसको लेकर महिलाओं की ओर से तैयारियां भी तेज कर दी गई है। महिलाएं मिट्टी के करवा के साथ ही करवा चौथ पूजन में प्रयुक्त होने वाली सामग्री को भी खरीदने में लगी रही।