30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर
Nagaur patrika…मूंग खरीद की तिथि बढ़ी, अब वंचित किसान भी कर सकेंगे मूंग का बेचान…VIDEO
Play video

Nagaur patrika…मूंग खरीद की तिथि बढ़ी, अब वंचित किसान भी कर सकेंगे मूंग का बेचान…VIDEO

नागौर. समर्थन मूल्य पर मूंग बेचान करने की तिथि चार फरवरी तक बढ़ा दी गई है। अब वंचित किसान बढ़ी तिथि तक मूंग का बेचान कर सकते हैं। नागौर जिले में मूंग बेचान के लिए पंजीकृत किसानों में से केवल 935 और डीडवाना-कुचामन जिले में केवल 517 किसान बचे हैं। क्रय विक्रय सहकारी समिति के […]

Google source verification

नागौर. समर्थन मूल्य पर मूंग बेचान करने की तिथि चार फरवरी तक बढ़ा दी गई है। अब वंचित किसान बढ़ी तिथि तक मूंग का बेचान कर सकते हैं। नागौर जिले में मूंग बेचान के लिए पंजीकृत किसानों में से केवल 935 और डीडवाना-कुचामन जिले में केवल 517 किसान बचे हैं। क्रय विक्रय सहकारी समिति के अधिकारियों का कहना है कि इन किसानो को भी तिथियों का आवंटन हो चुका है। इनसे भी मूंग खरीद की प्रक्रिया जल्द ही संपन्न कर ली जाएगी।
नागौर जिले में समर्थन मूल्य पर क्रय केन्द्रों के मार्फत मूंग बेचान करने के लिए कुल 22042 किसानों का पंजीकरण हुआ था। इसमें से अब तक 21107 किसान मूंग का बेचान कर भी चुके हैं। इनमें से 14743 किसानों को मूंग का कुल भुगतान भी हो चुका है। अब तक दो अरब 76 करोड़ 16 लाख 62 हजार 416 की मूंग खरीद राशि का भुगतान हो चुका है। इसी तरह से डीडवाना-कुचामन जिले में भी अब केवल 517 किसान बचे हैं। डीडवाना-कुचामन जिले में अब तक एक अरब 78 करोड़ 51 लाख 92 हजार 666 रुपए की राशि का भुगतान समर्थन मूल्य खरीद के पेटे किसानों को किया जा चुका है। जिले में कुल 10866 का मूंग बेचान के लिए पंजीकरण हुआ था, और 10349 से मूंग खरीद की जा चुकी है। इसमें से 8612 किसानों को भुगतान भी किया जा चुका है।
मूंग बेचान की क्षमता बढऩी चाहिए
मूंग खरीद की क्षमता बढ़ाई जानी चाहिए। सरकार की ओर से अभी तक केवल कुल उत्पादन का 25 प्रतिशत ही खरीद की जाती है। इसको शतप्रतिशत करना चाहिए। ताकि किसानों को राहत मिल सके।
सुगनाराम, किसान, ग्राम कालड़ी
सरकार को केवल मूंग ही नहीं, सभी फसलों को एमएसपी के दायरे में लेना चाहिए। खरीद भी कुल उत्पादन की होनी चाहिए। इससे न केवल किसानों की स्थिति बेहतर होगी, बल्कि खेती करने के लिए दिलचस्पी भी बढ़ेगी।
कैलाश, किसान, ग्राम संडीला
इनका कहना है…
मूंग बेचान करने की तिथि चार फरवरी तक बढ़ा दी गई है। हालांकि नागौर एवं डीडवाना-कुचाम जिले में लगभग पूरे किसानों से मंूग खरीद की जा चुकी है। कुछ बचे हैं तो इनकी मूंग खरीद भी कर ली जाएगी।
गंगाराम गोदारा, उपरजिस्ट्रार, सहकारी समितियां नागौर