13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

Nagaur patrika…वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणपति, लक्ष्मी का पूजन, जल उठे दीप…VIDEO

नागौर. दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शुभ मुहूर्त में गणपति एवं लक्ष्मी का पूजन वैदिक मंत्रोच्चार किया गया। इसके पश्चात दीये रोशन तो पूरा शहर रोशनी से नहाया हुआ नजर आया। चारो ओर मिट्टी के जलते दीयों की रोशनी के साथ ही रंगीन बिजली के झालरों से निकल रही रंग-बिरंगी लाइट के रंग […]

Google source verification

नागौर. दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शुभ मुहूर्त में गणपति एवं लक्ष्मी का पूजन वैदिक मंत्रोच्चार किया गया। इसके पश्चात दीये रोशन तो पूरा शहर रोशनी से नहाया हुआ नजर आया। चारो ओर मिट्टी के जलते दीयों की रोशनी के साथ ही रंगीन बिजली के झालरों से निकल रही रंग-बिरंगी लाइट के रंग में शहर पूरी तरह से रंगीन नजर आया।
लोगों ने अपने घरों में रंगोली बनाने के साथ ही दुकानों व प्रतिष्ठानों को रंग-विरंगे झालरों से दुल्हन की तरफ सजाया था। इस दौरान सुबह से ही दुकानों पर मिठाइयों की जमकर खरीदारी की गई। बाजारों में पर्व को लेकर भारी भीड़ रही। ज्यादा भीड़ होने के कारण शहरी क्षेत्र के अधिकांश बाजारों में जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि, पुलिस भी पर्व को लेकर सतर्क नजर आई। पर्व को लेकर किले की ढाल, गांधी चौक, सदर बाजार, तिगरी बाजार, नया दरवाजा, काठडिय़ा का चौक, दिल्ली दरवाजा स्थित बाजार में भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान रंगीन रोशनी में नहाए शहर में पटाखों की गूंज भी होती रही। गूंजते पटाखों की गूंज के साथ ही लोग उत्साहित नजर आए। बच्चे, महिलाओं व पुरुषों ने खूब पटाखे फोड़े। लोगों ने परिवार के साथ मिलकर खूब मस्ती की और त्योहार का लुत्फ उठाया।
ड्रोन, इलेक्ट्रिक गन व सुतली बम की रही धूम
दीपोत्सव के दौरान एक से बढकऱ एक पटाखे जलाए गए। इस दौरान हेलीकाप्टर, ड्रोन, इलेक्ट्रिक गन आदि पटाखों की धूम रही, लेकिन परंपरागत रूप से राकेट का जलवा दीपावली पर भी पूरी तरह से नजर नजर आया। चटाई बम, अनार के साथ ही आसमान पर सतरंगी आवाज के साथ जलने वाले पटाखों से माहौल पूरी तरह से बदला सा रहा।
बाजारों में रही विशेष रोशनी
शहर के प्रमुख बाजारों में रंगीन बिजली के झालरों के साथ ही एक से बढकऱ एक विभिन्न आकारों एवं प्रकारों में की गई रोशनी की सजावट आकर्षण का केन्द्र रही। रात्रि में कइयों ने शहर में हुई सजावट का लुफ्त उठाया। विशेषकर किले की ढाल, सदर बाजार, गांधी चौक एवं तिगरी बाजार पूरी तरह से रंगीन सुनहरे रंग की रोशनी में पूरी रात दमकता रहा। इस दौरान लोगों ने परस्पर दीपावली बधाइयां दी, और एक-दूसरे को मिष्ठान्न खिलाकर दीपावली उत्सव का लुफ्त उठाया।