14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

video–झूला महोत्सव में बाबा श्याम को भजनों से रिझाया

नागौर. मोरवीनंदन श्याम परिवार की ओर से माहेश्वरी न्यात की पोल में Òझूला महोत्सवÓ व श्याम कीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर खाटूवाले बाबा श्याम को झूले में विराजित कर विभिन्न प्रकार के फूलों से मनमोहक शृंगार किया गया।

Google source verification

मोरवीनंदन श्याम परिवार का माहेश्वरी न्यात की पोल में आयोजन

नागौर. मोरवीनंदन श्याम परिवार की ओर से माहेश्वरी न्यात की पोल में Òझूलामहोत्सवÓ व श्याम कीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर खाटूवाले बाबा श्याम को झूले में विराजित कर विभिन्न प्रकार के फूलों से मनमोहक शृंगार किया गया।

श्याम परिवार के गायक श्याम अटल ने गणेश वंदना के साथ भक्ति संध्या का आगाज किया। उसके बाद अटल ने Òश्याम बाबा श्याम बाबा, तेरे पास आया हूं, चरणों में तेरे अरदास लाया हूं …। भजन सुनाकर बाबा के भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। गायक मुन्ना लाल स्वर्णकार ने Òआ गया मैं दुनियांदारी सारी बाबा छोड़ के, लेने आजा खाटूवाले रींगस के उस मोड़ पै….Ó सुनाकर शमा बांधा। दीपक गहलोत ने Òबाबा से होगी मुलाकात अब के फागुण में, नाचैंगे सारी रात अब के फागुणमेंÓ भजन की प्रस्तुति दी। पवन राठी, अमित वर्मा ने भी बाबा को भजनों से रिझाया। इस दौरान विक्रम कासट, पवन झंवर, अशोक मालानी, महेश राठी, गोपाल कच्छावाह , दीक्षित अग्रवाल सहित सभी श्याम प्रेमियों ने झूला महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग दिया। पूरे समय इत्र व फूलों की वर्षा की गई।