14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

Rajasthan By-Election : दिन चढ़ने के साथ बढ़ा मतदान, खींवसर में शाम 5 बजे तक 71.04 पड़े वोट

नागौर जिले की खींवसर विधानसभा में उपचुनाव के दौरान दिन चढ़ने के साथ ही मतदान प्रतिशत भी बढ़ता रहा। यहां शाम पांच बजे तक 71.04 फीसदी वोट पड़े। कुछ मतदान केंद्रों पर सुबह ही कतारें दिखाई पड़ी, लेकिन दिन में फिर वे सूने पड़े रहे।

Google source verification

नागौर जिले की खींवसर विधानसभा में उपचुनाव के दौरान दिन चढ़ने के साथ ही मतदान प्रतिशत भी बढ़ता रहा। यहां शाम पांच बजे तक 71.04 फीसदी वोट पड़े। कुछ मतदान केंद्रों पर सुबह ही कतारें दिखाई पड़ी, लेकिन दिन में फिर वे सूने पड़े रहे। मतदान शांति से जारी रहा। विवाद के हाल इस बार नजर नहीं आए। इसके पीछे कारण यह बताया कि तीनों ही प्रमुख प्रत्याशी इस बार अपने-अपने समर्थकों से लगातार शांति बनाए रखने की अपील करते रहे। साथ ही पुलिस की ओर से कड़े बंदोबस्त किए गए। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस की ओर से अलग से नजर रखी गई। ताकि कहीं कोई बदमाशी नहीं हों। मतदान केंद्रों के बाहर दिनभर चहल-पहल बनी रही। हालांकि प्रदेश की सबसे हॉटसीट खींवसर में इस बार इस प्रकार की शांति ने यहां सभी को चौंकाए रखा।