10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

शिव महापुराण कथा में भजनों का आनन्द

कुचेरा. शहर के छोटाबाजार स्थित बंशीवाला मन्दिर में मंगलवार को शिव महापुराण कथा की पूर्णाहुति पर शोभायात्रा निकाली गई। सुबह बंशीवाला मन्दिर में कथा वाचक सुरेन्द्र शास्त्री, विनोद तिवाड़ी के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन किया गया। भक्तों ने आहुतियां देकर सुख समृद्धि व आरोग्य की कामना की।

Google source verification

– हवन में भक्तों ने दी आहुतिया

कुचेरा. शहर के छोटाबाजार स्थित बंशीवाला मन्दिर में मंगलवार को शिव महापुराण कथा की पूर्णाहुति पर शोभायात्रा निकाली गई। सुबह बंशीवाला मन्दिर में कथा वाचक सुरेन्द्र शास्त्री, विनोद तिवाड़ी के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन किया गया। भक्तों ने आहुतियां देकर सुख समृद्धि व आरोग्य की कामना की।

उसके बाद महाकाल के भजनों पर झूमते नाचते युवा व सिर पर मंगल कलश धारणकर मंगल गीत गाती महिलाएं शोभायात्रा में शामिल हुई। शोभायात्रा बंशीवाला मन्दिर से रवाना होकर छोटा बाजार, जगन्नाथ रोड, अस्पताल रोड, गणपति चौराहा, नगरपालिका चौराहा होते हुए विभिन्न मोहल्लों से होकर गुजरी।