16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर
खरनाल मेले में स्टंटबाजी करने वालों की अब भी तलाश, दो युवक पकड़े, देखें Live Video
Play video

खरनाल मेले में स्टंटबाजी करने वालों की अब भी तलाश, दो युवक पकड़े, देखें Live Video

नागौर खरनाल के वीर तेजाजी मेले के दौरान हाइवे पर वाहन को लहराकर स्टंटबाजी करने वालों की पुलिस अब तक तलाश कर रही। इसके लिए सोशल मीडिया की मदद से स्टंटबाजी करने वाले युवाओं की पहचान कर रही। पुलिस ने ऐसी ही पहचान होने पर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही जिस वाहन […]

Google source verification

नागौर खरनाल के वीर तेजाजी मेले के दौरान हाइवे पर वाहन को लहराकर स्टंटबाजी करने वालों की पुलिस अब तक तलाश कर रही। इसके लिए सोशल मीडिया की मदद से स्टंटबाजी करने वाले युवाओं की पहचान कर रही। पुलिस ने ऐसी ही पहचान होने पर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही जिस वाहन से स्टंट किया गया उसे जब्त कर लिया। पुलिस ने मान रही कि ऐसे स्टंट से स्वयं के साथ-साथ मेले में दूसरे लोगों की भी जान से ​खिलवाड़ किया गया।

जानकार सूत्रों के अनुसार पकड़े गए इन युवकों ने पुलिस की चेतावनी के बावजूद 13 सितम्बर को खरनाल मेले के दौरान गाड़ी को लापरवाही व तेजगति से चलाकर स्टंट कर मानव जीवन को खतरे में डाला। एक युवक ने चलती गाड़ी से बाहर निकलकर डण्डा लहराकर अन्य यात्रियों में भय उत्पन्न किया। खरनाल मेले से पहले जिले में यहां पुलिस ने चेतावनी जारी की थी कि हाइवे पर स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी, इसके बावजूद मेले वाले दिन कई युवकों ने वाहनों से बाहर निकलकर न केवल डंडे लहराए, बल्कि अन्य यात्रियों में भय भी पैदा किया।

इस प्रकार के वीडियो सामने आने पर एसपी नारायण टोगस के निर्देश पर एएसपी सुमित कुमार एवं नागौर वृत्ताधिकारी रामप्रताप विश्नोई के निकटतम सुपरविजन में सदर थानाधिकारी हरीशकुमार सांखला की टीम ने खरनाल मेले के दौरान वाहन से स्टंटबाजी करने के आरोप में मांझवास निवासी राजेश एवं गेलासर निवासी लोकेन्द्र को पकड़ा।