5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

Nagaur patrika…टैंकर चालक पकड़ा गया, टांका मालिक भाग निकला…VIDEO

नागौर. जलदाय विभाग की ओर से पानी चोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। विभाग ने गत मंगलवार की रात्रि अवैध रूप से टैंकर में पानी भरते टैंकर को चालक के साथ पकड़ा। मौके पर से टांका मालिक चुपचाप निकल भागने में सफल रहा। चालक से जुर्माना राशि वसूलने के साथ ही विभाग […]

Google source verification

नागौर. जलदाय विभाग की ओर से पानी चोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। विभाग ने गत मंगलवार की रात्रि अवैध रूप से टैंकर में पानी भरते टैंकर को चालक के साथ पकड़ा। मौके पर से टांका मालिक चुपचाप निकल भागने में सफल रहा। चालक से जुर्माना राशि वसूलने के साथ ही विभाग ने टांका मालिक के खिलाफ विधिक भी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताते हैं कि इसके पूर्व भी टांका मालिका पकड़ा गया था, लेकिन केवल पेनाल्टी लगा दी गई थी।
जलदाय विभाग के सहायक अभियंता सत्यनारायण बरोड़ ने बताया कि गत मंगलवार की रात्रि करीब साढ़े दस बजे गश्त के दौरान बीकानेर रोड की ओर से एक टैंकर जाता नजर आया। संदेहवश टीम ने पीछा किया। यह टैंकर हवाई पट्टी के नजदीक पत्थरों की आड़ में बने एक टांका के पास पहुंचा, और पानी भरने लगा। टीम मौके पर पहुंची तो इन्हें देखते हुए टांका मालिक बीजूलाल निकल भागा। दल के सदस्यों ने जांच की तो पाया कि मुख्य पेयजल लाइन से कनेक्शन से टांका को जोड़ा गया था। मुख्य लाइन से टांका तक आने वाली पानी की लाइन जमीन के अंदर से लाई गई थी। ताकि पहली नजर में लोगों को इसका पता न चल सके। दल ने पानी भरे जाने वाले सामानों को जब्त कर लिया। अब टांका मालिक के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। इसी तरह दो अन्य में मामले में जल परिवहन करते दो टैंकर चालकों से से कुल 32670 रुपए की जुर्माना राशि वसूली गई है।

बड़ी खबरें

View All

नागौर

राजस्थान न्यूज़