
नागौर. जलदाय विभाग के परियोजना प्रथम की ओर से गुरुवार को नागौर पुराना पंप हाउस से अठियासन उच्च जलाशय तक राइजिंग में अवैध रूप से लिए गए पांच जल कनेक्शनों को विच्छेद कर दिया गया। अधीक्षण अभियंता पी. एस. तंवर ने बताया कि गर्मी को ध्यान में रखने के साथ ही मिली शिकायतों के आधार पर जांच कराई गई तो पांच जल कनेक्शन अवैध पाए गए। इसमें बीरमाराम झींझा, जगदीश सांखला, कंवरीलाल झींझा एवं लाखाराम के साथ एक अन्य के अवैध कनेक्शन काटे गए। इसमें लाखाराम पर 66440 रुपए, जगदीश सांखला 33770, बीरमाराम झींझा पर दो लाख 68 हजार 400 रुपए एवं कंवरीलाल झींझा पर 90 हजार 200 रुपए का जुर्माना लगाया गया।