14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

video–पितृ अमावस्या पर तालाबों किनारे सजी शाम

नागौर. जिलेभर में पितृ अमावस्या का पर्व सोमवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। दिनभर लोगों ने दान, पुण्य किया, वहीं शाम को चेनार के शक्कर तालाब पर मेला भरा। यहां श्रद्धालुओं ने अपने पितरों का तर्पण कर भोग लगाया। मेला में बच्चों एवं महिलाओं की चहल-पहल रही।

Google source verification

– नागौर व मूण्डवा में भरा मेला

– महिलाओं व बच्चों ने लिया झूलों का आनन्द

नागौर. जिलेभर में पितृ अमावस्या का पर्व सोमवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। दिनभर लोगों ने दान, पुण्य किया, वहीं शाम को चेनार के शक्कर तालाब पर मेला भरा। यहां श्रद्धालुओं ने अपने पितरों का तर्पण कर भोग लगाया। मेला में बच्चों एवं महिलाओं की चहल-पहल रही।

शहर में सुगनसिंह सर्किल, फलोदी बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, किले की ढाल, गांधी चौक, सदर बाजार, काठडिय़ों का चौक, नया दरवाजा, मानासर, दिल्ली दरवाजा सहित अनेक इलाकोंं में सजी मालपुओं की दुकानों से लोगों मालपुए, खीर पकौड़ी की खरीदारी की। दुकानदारों ने बताया कि पितृ अमावस्या के दिन मालपुए व पकौड़ी की मांग अधिक रहती है। दूसरे शहरों से कारीगरों को यहां बुलाया जाता है। मंदिरों में भी धार्मिक कार्यक्रम हुए

मेले में उमड़ा शहरवासियों का हुजूम

चेनार के शक्कर तालाब पितृ अमावस्या पर गुलजार नजर आया। यहां लगे मेला में श्रद्धालुओं की भीड़उमड़ने से पूरा मैदान भरा रहा। परिवार सहित पहुंचे लोगों ने धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद वहीं पर खाने-पीने का लुफ्त उठाया। पकौड़ों व मालपुओं की सजी दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। महिलाओं व बच्चों ने भी झूलों व चाट- पकौड़ों का लुफ्त उठाया। लोगों ने भजनों की प्रतियोगिता का आयोजन कर एक से बढकऱ एक भजन प्रस्तुत किए।

नि:शुल्क प्रसाद वितरण

मेले में लोकेश टाक एवं इनकी टीम ने श्रद्धालुओं को प्रसाद का नि:शुल्क वितरण किया। प्रसाद लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। मेला स्थल पर काफी संख्या में पुलिसकर्मी व एसडीआरएफ की टीम तैनात रही। युवाओं ने तालाब में नहाने का आनन्द लिया।

मोटोलाव तालाब पर भी मेला

मूण्डवा. कस्बे के मोटोलाव तालाब पर सोमवार शाम को पितृ अमावस्या का मेला भरा । देर रात तक मेले में चहल-पहल रही। इस दौरान महिलाओं एवं बच्चों ने झूलों व चाट पकौड़ी का आनन्द लिया। विभिन्न प्रकार के खिलौने तथा रंग बिरंगे गुब्बारे लिए बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। शाम ढलने के साथ ही लोगों की भीड़ बढ़ती गई। मेले में व्यवस्था के लिए पुलिस जाप्ता तैनात रहा।

लोगों ने यहां पुराने हनुमान मन्दिर, शिवमन्दिर तथा पंसारियों की बगीची स्थित हनुमान मन्दिर में विशेष पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में कस्बे सहित आस-पास के गांवों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। पितृ अमावस्या पर लोगों ने पितरों की स्मृति में दानपुण्य किया। सोमवती अमावस्या के कारण दिन में लोगों ने गो-सेवा की।