
नागौर. पर्यूषण पर्व के सातवें दिन शुक्रवार को भी हीरावाड़ी स्थित आदिनाथ भगवान के प्राचीन मन्दिर में दादा आदेश्वर, दादा गुरुदेव के पगलियों व अधिष्ठायक देव भैरूजी की विशेष आकर्षक आंगी रचना की की गई। आंगी रचना कल्प खजान्ची, विकास बोथरा, कुशल खजांची, विनय बोथरा, प्रदीप डागा, अंकित डागा ने की इसमें पुजारी चन्द्रप्रकाश बोहरा ने भी सहयोग किया। आंगी रचना में विशेष प्रकार के रंगीन स्टोन, मोती, लेश, मैदा लकड़ी, चमकी, बटन आदि समान का उपयोग करते हुए चांदी की आंगी पर श्रृंगार किया गया। इसके बाद श्रृंगार की हुई चांदी की आंगी भगवान को पहनाई गई। ईशा खजांची ने पाट पर रंगीन चावलों से पहाड़ पर स्थित जैन तीर्थ की विशेष आकर्षक रंगोली बनाई। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ में विकास बोथरा के अखण्ड उपवास का शुक्रवार को सातवां दिन रहा। मन्दिर में आंगी रचना व रंगोली (गवली) की सजावट को देखने व दर्शन करने श्रद्धालुओं की भीड़ रही। विशेष आंगी रचना करवाने का लाभ जबरमल, हस्तीमल, प्रकाशमल, चंचलमल, माणक, अनिल व सरदारमल बच्छावत एवं मन्दिर में आकर्षक लाईटिंग करवाने का लाभ अरबन बैंक के उपाध्यक्ष केवलराज, तरुणकुमार, ऋत्विक व वेदांस बच्छावत को मिला।