14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

video–आम की लकड़ी से तैयार करवाई प्रभु श्रीराम की विशेष प्रतिमा

मेड़ता सिटी. नगर सेठ चतुर्भुजनाथ एवं मीरा मंदिर में जल्द ही अयोध्या के रामलला सी झलक देखने को मिलेगी। मेड़ता निवासी सुजीत सेन की ओर से आम की लकड़ी से भगवान श्रीराम की विशेष प्रतिमा तैयार करवाई गई है। जिसका शृंगार का कार्य जारी है।

Google source verification

– चारभुजा मंदिर में दर्शनार्थ होगी स्थापित

– स्टोन, चेन, लेस की कारीगरी से किया जा रहा शृंगारित, 2-3 दिन में पूरा होगा काम

मेड़ता सिटी. नगर सेठ चतुर्भुजनाथ एवं मीरा मंदिर में जल्द ही अयोध्या के रामलला सी झलक देखने को मिलेगी। मेड़ता निवासी सुजीत सेन की ओर से आम की लकड़ी से भगवान श्रीराम की विशेष प्रतिमा तैयार करवाई गई है। जिसका शृंगार का कार्य जारी है। प्रतिमा के तैयार होते ही मंदिर में स्थापित किए जाने को लेकर चारभुजा मंदिर पुजारियों को सौंपी जाएगी।

मेड़ता निवासी श्रद्धालु सेन की ओर से रामनवमी पर निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर प्रभु श्रीराम की विशेष प्रतिमा तैयार करवाने का ख्याल आया। जिस पर सेन ने आम की विशेष लकड़ी से इस प्रतिमा को मेड़ता निवासी नंदकिशोर जांगिड़ की ओर से तैयार करवाई। आम की लकड़ी से इस प्रतिमा को बनने में 10 दिन का समय लगा। इसमें लकड़ियों को मशीन से जोड़ा गया और फिर पॉलिस, घिसाई सहित कार्य के बाद कलर किया गया। अब यह प्रतिमा शृंगारित किए जाने के स्टेज पर है। शहर के जानकीदास रांकावत ने बताया कि मेड़ता निवासी लक्ष्मी कुमारी और सीमा रांकावत की ओर इस पिछले एक माह से भगवान श्रीराम की प्रतिमा को विशेष रूप से शृंगारित किया जा रहा है। इस प्रतिमा पर स्टोन की कारीगरी की जा रही है। पहले धनुष, फिर मुकुट शृंगारित किया और अब धीरे-धीरे पूरी प्रतिमा को सजाया जा चुका है। इसके लिए स्टोन, चेन, लेस सहित सामान मेड़ता, अजमेर के साथ ऑनलाइन भी मंगवाया गया। इस प्रतिमा के शृंगार का कार्य 2-3 दिन में पूरा होने के बाद निर्माता सेन की ओर से बालिकाओं व शहरवासियों के साथ इसे चारभुजा मंदिर पुजारियों को आम लोगों के दर्शनार्थ सौंपा जाएगा।

रामनवमी की शोभायात्रा में नगर भ्रमण पर निकलेगी प्रतिमा

मूर्ति बनवाने वाले युवा सेन ने बताया कि सामान्य दिनों भगवान श्रीराम राम की प्रतिमा मंदिर में दर्शनार्थ रहेगी। रामनवमी के दिन शहर में निकलने वाली शोभायात्रा के दौरान भगवान की प्रतिमा को नगर भ्रमण पर ले जाया जाएगा। सेन ने बताया कि मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि रामलला की प्रतिमा बनवाने का अवसर मिला।