13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

VIDEO…मेड़ता रोड डाकघर में ७२ लाख से ज्यादा की हेराफेरी में सीबीआई ने शुरू की जांच

नागौर. मेड़ता रोड डाकघर के डाक सहायक मेहरदीन के खिलाफ सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इसके खिलाफ 72 लाख से ज्यादा की राशि की हेराफेरी करने के मामले की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी के खिलाफ सीबीआई से जांच कराए जाने की सिफारिश डाक विभाग ने भेजी थी। प्रकरण की प्रारंभिक जांच में […]

Google source verification

नागौर. मेड़ता रोड डाकघर के डाक सहायक मेहरदीन के खिलाफ सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इसके खिलाफ 72 लाख से ज्यादा की राशि की हेराफेरी करने के मामले की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी के खिलाफ सीबीआई से जांच कराए जाने की सिफारिश डाक विभाग ने भेजी थी। प्रकरण की प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने पर इसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
डाक विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मेड़ता रोड डाकघर में डाक सहायक के पद पर कार्यरत मेहरदीन के खिलाफ विगत अप्रैल माह में पहली बार ढाई से तीन लाख रुपए की राशि खुर्दबुर्द करने का मामला विभाग के सामने आया था। इसके बाद नागौर के जिला डाक अधीक्षक रामावतार सोनी ने विभागीय जांच के लिए 10 सदस्यीय टीम गठित कर दी थी। टीम ने जांच में इसके खिलाफ 72 लाख 36 हजार रुपए से अधिक की हेराफेरी करने की गड़बड़ी पाई थी। विभागीय जांच टीम की ओर से 72 लाख से ज्यादा की गड़बड़ी मिलने के बाद डाक विभाग में हडक़ंप मच गया था। विभागीय जानकारों के अनुसार गड़बड़ी तो लगभग 76 लाख की बताई जाती है। सही वस्तुस्थिति तो जांच के बाद ही सामने आएगी, लेकिन सीबीआई ने इसके खिलाफ 2 अगस्त, 2022 से 19 अप्रैल 2024 तक 27 खातों से 72 लाख 36 हजार रुपए से अधिक की हेराफेरी की जांच शुरू कर दी है। बताते हैं कि मेहरदीन ने खाताधारक की ओर से जमा राशि की पास बुक में तो एंट्री कर दी, लेकिन खाताधारक के खाते या सरकारी खजाने में इस रकम का उल्लेख ही नहीं किया। यही नहीं, फर्जी निकासी प्रपत्र तैयार करके बिना पास बुक से पैसा निकाल लिया गया और इस पैसे का दुरुपयोग किया जाना जांच में सामने आया है। डाक विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक स्तर पर इसकी गड़बड़ी पकड़े जाने के बाद मेहरदीन को निलंबित कर इसका मुख्यालय नागौर प्रधान डाकघर कर दिया गया था। अधिकारियों का कहना है कि यह उसके बाद से ही फरार चल रहा है।
इनका कहना है…
मेड़ता रोड डाकघर में आरोपी डाक सहायक मेहरदीन के खिलाफ सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल फरार चल रहा है।
रामावतार सोनी, जिला डाक अधीक्षक नागौर