15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

VIDEO…शिव मंदिरों में गूंजा हर-हर महादेव

शहर के शानेश्वर महादेव मंदिर, जबरेश्वर महादेव मंदिर, नया दरवाजा स्थित शिव मंदिर एवं बंशीवाला में स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर में भी सोमवार को सुबह से भी श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए पहुंचने लगे। सुबह दस बजे तक इन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भक्तों ने महादेव को धतूरा, बिल्वपत्र आदि अर्पित कर […]

Google source verification

शहर के शानेश्वर महादेव मंदिर, जबरेश्वर महादेव मंदिर, नया दरवाजा स्थित शिव मंदिर एवं बंशीवाला में स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर में भी सोमवार को सुबह से भी श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए पहुंचने लगे। सुबह दस बजे तक इन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भक्तों ने महादेव को धतूरा, बिल्वपत्र आदि अर्पित कर मनवांछित कामनाएं की। सावन मास का अंतिम सोमवार होने के कारण मंदिरों में अत्याधिक भीड़ रही। इस दौरान सोमवार का उपवास रखने वाले श्रद्धालु भी शिव ताण्डव स्तोत्र, शिव चालीसा एवं शिव सहस्त्रनाम के साथ ही महादेव का विशेष पूजन करने में लगे रहे। बंशीवाला मंदिर में भी बंशीवाला का शेषनाग के रूप में शृंगार किया गया। शेषनाग के रूप में सजे बंशीवाला के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। राठौड़ी कुआं स्थित श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की ओर से मुक्तिधाम में सिद्धेश्वर महादेव एवं खाई गली स्थित माता के मंदिर में गंगाधर महादेव का भी अभिषेक किया गया। इस दौरान चंदनमल रोड़ा, ओमप्रकाश मांडन, दामोदर प्रसाद मांडन, बालकिशन डांवर, खुशबू कच्छावा आदि मौजूद थे।