16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर
VIDEO…सावन के चौथे सोमवार को महादेव का हुआ अभिषेक, चढ़ा धतूरा
Play video

VIDEO…सावन के चौथे सोमवार को महादेव का हुआ अभिषेक, चढ़ा धतूरा

नागौर. सावन के चौथे सोमवार को शिव मंदिरों में महादेव के जयघोष गूंजते रहे। सावन मास का चौथा सोमवार होने के साथ ही शुभ नक्षत्रों में स्वाति एवं विशाखा के योग होने के होने के कारण विशेष रूप से फलदायी रहा। पंडित सुनील दाधीच ने बताया कि इस योग में शिव पूजन के दौरान जलाभिषेक […]

Google source verification

नागौर. सावन के चौथे सोमवार को शिव मंदिरों में महादेव के जयघोष गूंजते रहे। सावन मास का चौथा सोमवार होने के साथ ही शुभ नक्षत्रों में स्वाति एवं विशाखा के योग होने के होने के कारण विशेष रूप से फलदायी रहा। पंडित सुनील दाधीच ने बताया कि इस योग में शिव पूजन के दौरान जलाभिषेक करने से महादेव जल्द ही प्रसन्न होते हैं, और असाध्य बीमारियों का नाश कर देते हैं। इस नक्षत्र में भगवान शिव की पूजा भी विशेष फलदायी रहती है। भोले के भक्त सुबह से शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए पहुंचने लगे। सुबह 10 बजे तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। इस दौरान मंदिर महादेव के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गूंजते जयघोष से वातावरण आस्था के रंग में रंगा रहा। भक्तों ने एकलिंग महादेव को जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक करने के साथ ही धतूरा, बिल्वपत्र आदि अर्पित कर खुशहाली का वरदान मांगा। इसके साथ ही शहद, दूध एवं घी का भी अभिषेक किया गया। मंदिरों में रूद्रसंहिता, शिवचालीसा एवं शिव ताण्डव स्तोत्र के गूंजते रहे। इस दौरान शिवभक्तों की बंशीवाला मंदिर स्थित पातालेश्वर महादेव, शिवबाड़ी स्थित शानेश्वर महादेव, करणी माता, प्रतापसागर तालाब स्थित जबरेश्वर महादेव मंदिर, जोधपुर रोड स्थित महादेव मंदिर, गिनाणी तालाब बगीची स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, रेलवे स्टेशन स्थित महादेव मंदिर, इंदिरा कॉलोनी स्थित महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
सावन का उत्सव मनाया
हनुमानबाग में महिलाओं ने सोमवार को महादेव के पूजन के साथ ही सावन का उत्सव मनाया। इस मौके पर परंपरागत रूप से चिरमी खेल का आयोजन किया गया। इसके साथ ही महिलाओं ने अन्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया। इस दौरान अलका श्रीवास्तव, सुनीता, उर्मिला, मंजू, मोनिका, प्रीति तिवारी, सीता, रेखा, मुन्नी आदि मौजूद थीं।