30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर
video–गोवंश को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस व ट्रेलर में भिड़ंत, दर्जन चोटिल
Play video

video–गोवंश को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस व ट्रेलर में भिड़ंत, दर्जन चोटिल

नागौर. जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग -58 पर कुचेरा शहर के अजमेर रोड बायपास मोड़ पर शुक्रवार देर शाम अचानक सामने गाय आने से ट्रेलर और रोडवेज बस आपस में टकरा गई। लेकिन रोडवेज चालक व ट्रेलर चालक की सूझबूझ से बड़ी जनहानि टल गई।

Google source verification

-चालकों की सूझबूझ से बची जनहानि

– कुचेरा बायपास के अजमेर रोड मोड़ पर हुई घटना

नागौर. जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग -58 पर कुचेरा शहर के अजमेर रोड बायपास मोड़ पर शुक्रवार देर शाम अचानक सामने गाय आने से ट्रेलर और रोडवेज बस आपस में टकरा गई। लेकिन रोडवेज चालक व ट्रेलर चालक की सूझबूझ से बड़ी जनहानि टल गई।

जानकारी के अनुसार बायपास पर मेड़ता की ओर जा रहे ट्रेलर के सामने अचानक गाय आ गई। गाय को बचाने के लिए चालक ने ट्रेलर को गलत दिशा में काट दिया। उसी दौरान अजमेर की ओर से रोडवेज बस आ गई। रोडवेज बस चालक को ट्रेलर नजर आया तो बस को रोक लिया, लेकिन ट्रेलर कंट्रोल नहीं हो सका और सीधा रोडवेज बस के सामने आने लगा। रोडवेज बस चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को तिरछा कर लिया। ट्रेलर रोडवेज बस को चालक साइड के फाटक के पास टक्कर मारता हुए घसीट ले गया। गनीमत यह रही कि टक्कर के बाद इमरजेंसी ब्रेक करने से ट्रेलर की गति धीमी हो गई और बस पलटने से बच गई। अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी। ट्रक चालक ने भी सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेलर को रोड से नीचे घुमा दिया।

करीब एक दर्जन चोटिल

रोडवेज बस व ट्रेलर की भिड़ंत में एकबारगी चीख पुकार मच गई। हादसे में ट्रक व रोडवेज बस के चालक सहित करीब एक दर्जन लोग चोटिल हो गए। ट्रक चालक उत्तर प्रदेश के ओरैया जिले के अनीश कुमार पुत्र रईस यादव, जनाणा निवासी रामप्रकाश (42) पुत्र बाबूलाल का राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार करवाया गया। रोडवेज में सवार करीब आधा दर्जन से अधिक सवारियों को मामूली चोट आई।

तत्काल राहत

सूचना मिलने पर कुचेरा थानाधिकारी मुकेश चौधरी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। आर एल पी नेता राजेन्द्र डुकिया भी युवाओं को साथ लेकर मौके पहुंचे। अमरपुरा जा रहे पैदल संघ व अन्य वाहनों के चालकों ने भी ट्रेलर चालक व रोडवेज बस चालक तथा सवारियों को उतारकर घायलों को चिकित्सालय पहुंचाया। दोनों वाहनों को टोल प्लाजा से क्रेन मंगवाकर राजमार्ग से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया।