27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय
हाथ में शराब, आंखों में आंसू.. और.? चंद्रेशखर आजाद का प्राइवेट वीडियो लीक.. रोहिणी की नई धमकी
Play video

हाथ में शराब, आंखों में आंसू.. और.? चंद्रेशखर आजाद का प्राइवेट वीडियो लीक.. रोहिणी की नई धमकी

रोहिणी ने दो अलग-अलग पोस्ट भी किए। जिसमें चंद्रशेखर आजाद से जुड़े वीडियो हैं।
Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Sep 24, 2025

उत्तर प्रदेश की नगीना सीट से सांसद और भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। इंदौर की पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने नगीना सांसद के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। बुधवार को एक बार फिर डॉ. रोहिणी ने चंद्रशेखर आजाद पर निशाना साधा। इतना ही नहीं, रोहिणी घावरी ने चंद्र शेखर आजाद के नाम का जहर खाने की धमकी भी दी। उन्होंने कहा कि आज ही तेरे नाम पर जहर खाउंगी, तूने मुझे ख़त्म कर दिया है। दरअसल डॉ. रोहिणी घावरी ने चंद्र शेखर आजाद की एक फोटो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। उस फ़ोटो में चंद्र शेखर एक बच्चे को गोद लिए हैं। साथ ही उनके बगल में एक महिला खड़ी नजर आ रही है। इस फोटो को शेयर करते हुए रोहिणी घावरी ने गाली देते हुए लिखा कि ये फोटो पहले क्यों नहीं डाले.. मेरा जीवन बर्बाद कर खुशियां मना रहा है। आज ही तेरे नाम पर जहर खाऊंगी तूने मुझे ख़त्म कर दिया। दावा किया जा रहा है कि फ़ोटो में चंद्र शेखर आजाद अपनी पत्नी और बेटे के साथ है। इस पोस्ट में रोहिणी ने पीएमओ और पीएम मोदी को भी टैग किया है। साथ ही लिखा कि मेरी लाश भी भारत वापस मत लाना, मेरी किसी ने नहीं सुनी। सब अपराधी का साथ देते रहे। तुम सब को मेरा अंतिम अलविदा।