28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय
अप्रैल में ‘आफत’ की बारिश, इन राज्यों में IMD का अलर्ट… फसलों पर आसमानी प्रहार
Play video

अप्रैल में ‘आफत’ की बारिश, इन राज्यों में IMD का अलर्ट… फसलों पर आसमानी प्रहार

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में शुक्रवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली। राजधानी जयपुर समेत श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर और बीकानेर जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा है।
Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Apr 03, 2026

देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। अप्रेल का महीना शुरू हो गया है.. लेकिन उत्तर भारत में गर्मी का असर बढ़ने के बजाय तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते पांच राज्यों में अगले तीन दिन मौसम में बदलाव रहेगा। मध्य प्रदेश के 30 और उत्तर प्रदेश के 40 जिलों में बारिश के समाचार है। दोपहर तक प्रयागराज, कौशांबी और भदोही समेत 5 जिलों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। वहीं, मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटो के दौरान, एमपी के उज्जैन, चंबल, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर और भोपाल में बारिश दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें आंधी, बिजली गिरने और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ-साथ मध्यम बारिश की चेतावनी दी गई है। हरियाणा में बारिश और ओले गिरने से 7 जिलों में फसलों को नुकसान पहुंचा। वहीं 100 गांवों में गेहूं, सरसों और चने की खड़ी फसलें खराब हो गईं। उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग की सोनप्रयाग घाटी में ओले गिरे और केदारघाटी में बारिश हुई। वहीं जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह घाटी के ऊपरी इलाकों में ताजा बर्फबारी के बाद पर्यटक पहुंचने लगे हैं।