27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय
अगले चार दिन सावधान.!, इन राज्यों में होगी भारी बारिश
Play video

अगले चार दिन सावधान.!, इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 30 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा सौराष्ट्र और कच्छ इलाके में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। 31 अक्टूबर से 01 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।
Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Oct 30, 2025

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान मोंथा ने देशभर के मौसम का मिजाज बदल दिया है। दक्षिण भारत के कई राज्यों में जहां भारी बारिश हो रही है, वहीं उत्तर भारत में मौसम धीरे-धीरे बदल रहा है। दिल्ली-NCR में ठंडी हवा चल रही हैं। इसकी वजह से तापमान में गिरावट हुई है। दिल्ली में गुरुवार सुबह हल्की धुंध है और आकाश में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। इससे तापमान और कम हो सकता है और सुबह और शाम काफ़ी ठंडी हो सकती हैं। साइक्लोन मोंथा के असर से कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज यानी 30 अक्तूबर को तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक और रायलसीमा में आंधी-तूफ़ान के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है। 30 और 31 अक्टूबर को बिहार, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। 31 तारीख को सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।