31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय

पंजाब के होशियारपुर से निकली भारत जोड़ो यात्रा, कड़ाके की ठंड में भी दिखा कांग्रेसियों का जोश

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज मंगलवार 17 जनवरी को पंजाब के होशियारपुर जिले में है। मंगलवार सुबह 7 बजे राहुल गांधी के नेतृत्व में यह यात्रा होशियारपुर के झींगर खुर्द, टांडा से निकली। कांग्रेस की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार आज 11 बजे यात्रा गनुसपुर पहुंचेगी। जहां पदयात्रा का विराम होगा। 3 बजे गनुसपुर से यात्रा फिर शुरू होगी, शाम 6.30 जे मुकेरियां पहुंचेगी। 17 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा का रात्रि विश्राम होशियारपुर के मुसाहिबपुर में बीबी सतवंत कौर पब्लिक स्कूल मुकेरियां के सामने होना है। मंगलवार सुबह कड़ाके की ठंड में भी राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता पदयात्रा करते दिखे।

Google source verification