Bharat Ratna Award 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu)ने देश की 5 शख्सियतों को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से (Bharat Ratna Award)सम्मानित किया। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह(Chaudhary Charan Singh), पी.वी. नरसिम्हा राव, कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन, (BharatRatna 2024) और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर(Karpuri Thakur) शामिल हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी(Lal Krishna Aadvani) को भी भारत रत्न का सम्मान मिलना था, लेकिन आज वह राष्ट्रपति भवन में उपस्थित नहीं हुए बल्कि 31 मार्च को राष्ट्रपति उनके घर जाकर उन्हें सम्मानित करेंगी।