उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल अपनी जान को खतरा बता रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव को चिट्ठी लिखकर उन्होंने कहा कि अगर उनकी जान गई तो उसकी जिम्मेदार समाजवादी पार्टी होगी। पूजा पाल का लेटर वायरल होते ही उत्तरप्रदेश की सियासत में हड़कंप मच गया। इसके बाद अखिलेश यादव को सामने आना पड़ा और उन्होंने कहा कि जो सीएम से मिल रहा है, उसे मुझसे खतरा है. अखिलेश यादव ने कहा कि जब वो मेरे साथ थीं तो जान का खतरा नहीं था. सपा अध्यक्ष ने यह भी बताया कि इस मामले में सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। पूजा पाल के आरोपों पर अखिलेश यादव ने कहा, “एक बात समझ में नहीं आती कि कोई मुख्यमंत्री से मिले और उसे जान का खतरा दूसरे दल के नेता से हो. ये बात मैं समझ नहीं पा रहा हूं. शायद वो मीडिया, वो वाला मीडिया मुझे समझा पाए। अखिलेश ने यह भी कहा, ” हम लोग जेल चले जाएंगे, मार देंगे बीजेपी वाले, हालांकि नहीं बोलनी चाहिए यह बात. लेकिन अगर कोई ऐसी कोई बात है कि किसी के मन में कि किसी से खतरा है. तो इसकी जांच हो. आखिरकार कौन ऐसे लोग हैं, कौन ऐसे संगठन के लोग है. जो किसी की जान ले सकते हैं.