26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय
राहुल गांधी पर कांग्रेस की सख्ती.!, ट्रेनिंग कैंप में लेट तो सुनाई ये सजा
Play video

राहुल गांधी पर कांग्रेस की सख्ती.!, ट्रेनिंग कैंप में लेट तो सुनाई ये सजा

पचमढ़ी की यह घटना कांग्रेस की नई छवि गढ़ने का प्रयास है. पार्टी राहुल गांधी की सादगी और अनुशासन को एक ‘ब्रांड नैरेटिव’ की तरह पेश कर रही है. यह दिखाने की कोशिश है कि राहुल गांधी सिर्फ नेता नहीं, बल्कि एक ‘टीम प्लेयर’ हैं।

Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Nov 10, 2025

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपनी ही पार्टी में सजा का सामना करना पड़ा। दरअसल, मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में आयोजित कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ एक यादगार घटना हुई। अपने ही कार्यक्रम में देर से पहुंचने के कारण राहुल गांधी को अनोखी सजा मिली, जो पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को याद रहेगी। प्रशिक्षण सत्र में अनुशासन को लेकर खास सख्ती बरती गई. देर से पहुंचने वालों को न केवल ताली बजाकर ‘टाइम मैनेजमेंट’ का अहसास कराया जाता है, बल्कि प्रतीकात्मक सजा भी दी जाती है ताकि वो समय की अहमियत समझें और उसका पालन करें। इसी सत्र में राहुल गांधी 10 मिनट की देरी से पहुंचे। इस पर कार्यक्रम के ट्रेनिंग हेड सचिन राव ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि देरी से आने वाले को सजा दी जाती है। इस पर राहुल गांधी ने पूछा कि उनके लिए क्या सजा है, तो उन्हें बताया गया कि देरी से आने की सजा के तौर पर उन्हें 10 पुशअप लगाने होंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी ने बिना किसी हिचकिचाहट के इसे स्वीकार किया और तुरंत पुशअप्स लगाना शुरू कर दिया. उनके साथ ही, जो जिला अध्यक्ष देर से पहुंचे थे, उन्हें भी यही ‘सजा’ दी गई।