8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय

दिल्ली में गड्ढे में गिरने से मौत पर एक्शन में रेखा गुप्ता सरकार, इन अफसरों पर गिरी गाज

दिल्ली सरकार के मंत्री ने कहा कि हमने दिल्ली जल बोर्ड से जांच के आदेश दिए हैं। हमने एक कमेटी बनाई है। इसकी रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर जमा की जाएगी।

Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Feb 06, 2026

दिल्ली के जनकपुरी में गड्ढे में गिरने से बाइक सवार युवक की मौत पर भारी बवाल के बाद अब रेखा गुप्ता सरकार कड़े एक्शन ले रही है। दिल्ली सरकार में PWD मंत्री परवेश वर्मा जनकपुरी में हादसे वाली जगह पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जल बोर्ड के तीन अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। दिल्ली सरकार के मंत्री ने कहा कि हमने दिल्ली जल बोर्ड से जांच के आदेश दिए हैं। हमने एक कमेटी बनाई है… इसकी रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर जमा की जाएगी। वहीं मृतक के परिवार ने डीजेबी की ओर से लापरवाही का आरोप लगाया है और व्यक्ति की मौत में साजिश की आशंका भी जताई है।