16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रीय
सलमान खान-सोनू की मदद के बावजूद जेल में ही रहेंगे राजपाल यादव… जानिए वजह
Play video

सलमान खान-सोनू की मदद के बावजूद जेल में ही रहेंगे राजपाल यादव… जानिए वजह

सुनवाई के दौरान न्यायालय ने ये भी टिप्पणी की कि केस फाइल की समीक्षा के दौरान कई ऐसे तथ्य सामने आए, जिनकी पहले जानकारी नहीं थी। कोर्ट ने उल्लेख किया कि पहले आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी, लेकिन वहां से भी कोई राहत नहीं मिली।
Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Feb 12, 2026

बॉलीवुड में मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव की तिहाड़ जेल से बाहर आने की उम्मीदों को गुरुवार को उस वक्त बड़ा झटका लगा। जब दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद मामले को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया। हालांकि दोपहर 2:30 बजे दोबारा सुनवाई के दौरान अभिनेता के वकील ने अदालत को बताया कि वो अपने मुवक्किल से संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बात नहीं हो सकी। उन्होंने ये भी कहा कि जमानत अर्जी दाखिल कर दी गई है और दूसरी ओर से जवाब मांगा जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने अनुरोध किया कि मामले को सोमवार तक के लिए टाल दिया जाए। अदालत ने इस पर सहमति जताते हुए सुनवाई सोमवार तक स्थगित कर दी और शिकायतकर्ता पक्ष को जमानत अर्जी पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।