25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रीय
सोना-चांदी की कीमतों ने उड़ाए होश, जानें और कितने बढ़ेंगे दाम? सर्राफा बाजार में आया भूचाल
Play video

सोना-चांदी की कीमतों ने उड़ाए होश, जानें और कितने बढ़ेंगे दाम? सर्राफा बाजार में आया भूचाल

‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी और एलबीएमए (लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन) के ताजा सर्वे में संकेत दिए गए हैं कि साल के अंत तक चांदी 5 लाख से 6 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है।
Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Jan 29, 2026

सोना-चांदी के लगातार बढ़ रहे दामों ने आम आदमी की नींद उड़ा दी है। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को चांदी की कीमत 4 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के पार चली गई, जबकि सोने ने भी नए 1.83 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू लिया। यह तेजी वैश्विक बाजारों में मजबूत रैली और निवेशकों की सुरक्षित निवेश वस्तुओं की मांग के चलते आई। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, चांदी ने लगातार चौथे दिन तेजी जारी रखी और 19,500 रुपए (5.06%) की बढ़त के साथ 4,04,500 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई। चांदी बुधवार को 3,85,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत में भी 12,000 रुपये (7.02%) की तेजी आई और यह 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जबकि इसका पिछले दिन का बंद भाव 1,71,000 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वैश्विक वित्तीय विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा उछाल थमने वाला नहीं है। ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी और एलबीएमए (लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन) के ताजा सर्वे में संकेत दिए गए हैं कि साल के अंत तक चांदी 5 लाख से 6 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है।