13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हसीना के बाद अब तारिक से दोस्ती! पीएम मोदी के एक फोन कॉल ने ढाका से दिल्ली तक मचाई हलचल, जानें क्या हुई बात

बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की भारी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BNP चेयरमैन तारिक रहमान से फोन पर बात की। मोदी ने उनकी 'निर्णायक जीत' पर बधाई दी।

2 min read
Google source verification
PM Modi Calls Tarique Rahman0

पीएम मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

PM Modi Calls Tarique Rahman: बांग्लादेश में हाल ही संपन्न 13वें संसदीय चुनावों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने भारी बहुमत हासिल किया है। चुनाव परिणामों में BNP को दो-तिहाई से अधिक सीटें मिलीं, जिसे 'ऐतिहासिक' और 'निर्णायक' जीत बताया जा रहा है। इस जीत के कुछ घंटों बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BNP के चेयरमैन तारिक रहमान से फोन पर बातचीत की। मोदी ने 13 फरवरी 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा की।

पीएम मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मैं तारिक रहमान से बात करके खुशी हुई। मैंने उन्हें बांग्लादेश चुनावों में शानदार जीत पर बधाई दी। मैंने बांग्लादेश के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के उनके प्रयासों के लिए अपनी शुभकामनाएं और समर्थन व्यक्त किया। दो करीबी पड़ोसी देशों के रूप में, जिनके बीच गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध हैं, मैंने बांग्लादेश के लोगों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए भारत की निरंतर प्रतिबद्धता दोहराई।'

भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर कही ये बड़ी बात

यह फोन कॉल ऐसे समय में हुई जब BNP की जीत बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा बदलाव लाने वाली मानी जा रही है। तारिक रहमान, जो पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे हैं, लंबे समय से लंदन में निर्वासन में थे, लेकिन उनकी वापसी और नेतृत्व में पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। कई रिपोर्ट्स के अनुसार, तारिक रहमान अगले प्रधानमंत्री बन सकते हैं और 14 फरवरी को शपथ ले सकते हैं।

बीएनपी को ​को मिली बंपर जीत

चुनाव परिणामों में BNP को 211 से अधिक सीटें मिलीं, जबकि जमात-ए-इस्लामी गठबंधन को 70 और अन्य को 18 सीटें आईं। यह जीत बांग्लादेश में पिछले 18 महीनों के राजनीतिक अस्थिरता के बाद आई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह परिवर्तन भारत-बांग्लादेश संबंधों में नई ऊर्जा ला सकता है। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश का समर्थन जारी रखेगा।

दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों पर जोर

BNP ने भी मोदी की बधाई का स्वागत किया और दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों पर जोर दिया। यह कदम 'नेबरहुड फर्स्ट' नीति के अनुरूप है, जहां भारत क्षेत्रीय स्थिरता और सहयोग को प्राथमिकता देता है। आने वाले दिनों में दोनों नेताओं के बीच आगे की बातचीत से द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होने की उम्मीद है।