Video : महाशिवरात्रि पर पहाड़ी मंदिर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, पूजा-अर्चना की
झारखंड की राजधानी रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव की पूजा अर्चना कर भव्य शिव शोभायात्रा को विदाई दी। रांची के पहाड़ी मंदिर में शाम में भव्य रुप से बाबा भोलेनाथ की बारात निकाली जाती है। और उसके बाद रात में उनका माता पार्वती के साथ विवाह होता है। बाबा भोलेनाथ के साथ बारात में भूत, पिशाच और कंकाल सहित कई शामिल होते हैं। कहा जाता है कि, सच्चे मन से अगर बाबा भोले से कुछ मन्नत मांगे और श्रद्धापूर्वक उनकी पूजा करें तो वे प्रसन्न होकर अपने भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी करते है। #Mahashivaratri