8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय

नमाज के बाद भीड़ का तांडव! तलवार.. पत्थरबाजी और फूंक दी बस… उज्जैन हिंसा की भयावह तस्वीर

सोहेल ठाकुर फिलहाल अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में है, उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Jan 23, 2026

उज्जैन जिले के तराना में शुक्रवार को भी माहौल बिगड़ गया। असामाजिक तत्वों ने एक बस में आग लगा दी, वहीं कई घरों पर पथराव भी किया। विहिप प्रचारक सोहेल ठाकुर पर हुए हमले के बाद उपद्रवियों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। माहौल को देखते हुए क्षेत्र में 300 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है। तराना में गुरुवार को हुए उपद्रव के बाद शुक्रवार को एक बार फिर से हिंसा भड़क गई। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस ने पूरे कस्बे को छावनी बना दिया है। पुलिस पूरे क्षेत्र की ड्रोन से नजर रख रही है। उज्जैन के एसपी प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा है। हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है।