15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय
विदाई से पहले मानसून विकराल, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
Play video

विदाई से पहले मानसून विकराल, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार की सुबह दिल्ली NCR में हल्की बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटे के दौरान, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी होने की संभावना है. इसके अलावा ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और दक्षिण गुजरात में में मध्यम बारिश की संभावना है।

Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Sep 18, 2025

देश के कई हिस्‍सों से मानसून (Monsoon 2025) की विदाई शुरू हो गई है लेकिन जाते-जाते भी बादल जमकर बरस (Heavy Rain) रहे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अरुणाचल प्रदेश (arunachal pradesh weather today), बिहार (bihar weather), झारखंड (jharkhand weather), कोंकण (konkan weather today), गोवा (goa weather today), मध्य महाराष्‍ट्र (maharashtra weather), मराठवाड़ा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर बहुत तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। हालांकि उत्तर भारत से मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है। लेकिन कुछ राज्यों को अभी भी बारिश से राहत मिलने की संभावना नहीं है। खासकर यूपी (up weather report today)-बिहार (bihar weather) और झारखंड में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड (uttarakhand weather news today) और हिमाचल प्रदेश (himachal weather news live today) में बादल फटने (Cloudburst) और भूस्खलन (Landslide) से भारी तबाही मची हुई है। इसके अलावा दक्षिण भारत के कई राज्यों समेत दिल्ली (delhi ncr weather) और मैदानी इलाकों में तेज बारिश होने की उम्मीद है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।