नीतीश कुमार ने बताया बिहार क्यों रह गया पीछे? देखें वीडियो
बिहार की राजधानी पटना में JDU के अधिवेशन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि "कई राज्यों को पहले विशेष राज्य का दर्ज़ा मिला। उसी तरह से बिहार और कुछ अन्य राज्य जो पिछड़े स्थिति में हैं, उनको अगर विशेष राज्य का दर्ज़ा मिलता तो हम कितना आगे बढ़ जाते। हमारी कोई मदद नहीं हुई मगर हम तब भी आगे बढ़ रहे हैं।" इसके साथ ही उन्होंने BJP पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि 2020 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन में होने के बाद भी BJP ने JDU के खिलाफ काम किया।