26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय
अब बिना कनेक्शन मिलेगा सिलेंडर!, बस करना होगा ये काम
Play video

अब बिना कनेक्शन मिलेगा सिलेंडर!, बस करना होगा ये काम

इन्हें बस इतना काम करना है। नजदीकी LPG डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाना है। वैध ID दिखानी है और एक सेल्फ-डिक्लेरेशन लेटर देना है, जिसमें रहने की जगह का ज़िक्र हो और यह लिखा हो कि सिलेंडर सिर्फ घर में खाना बनाने के लिए इस्तेमाल होगा।
Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Apr 06, 2026

मिडिल ईस्ट युद्ध के चलते एलपीजी संकट के बीच आम लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्र की मोदी सरकार ने एक नई पहल शुरू की है। जिसके तहत 5 किलोग्राम के LPG सिलेंडर के लिए अब एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं होगी। बस एक वैध पहचान पत्र दिखाना होगा और एक सादा कागज पर खुद लिखकर देना होगा कि गैस सिर्फ खाना पकाने के लिए उपयोग होगी। यह उन लोगों के लिए सबसे बड़ी राहत है जो किराए के कमरे में रहते हैं, जिनका पता बदलता रहता है, जो दूसरे शहर में पढ़ रहे हैं या काम कर रहे हैं। ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश ने इस फैसले को कमजोर तबकों के लिए “अच्छा कदम” बताया। उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूर, घरेलू कामगार, दिहाड़ी मजदूर, छात्र और बिना स्थायी पते वाले पेशेवर लोगों को नया घरेलू कनेक्शन लेने में दिक्कतें आती थीं, इन सबको अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। जानिए कैसे..

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय