10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय

T20 World Cup 2026 : भारत के खिलाफ मैच के लिए पाकिस्तान ने रखी ये 3 शर्तें, बीसीसीआई हैरान.!

रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी चेयरमैन ने सबसे पहले पाकिस्तान की आईसीसी से मिलने वाली राजस्व हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग की। दूसरी महत्वपूर्ण मांग भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज को फिर से शुरू करने की है।

Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Feb 09, 2026

टी20 वर्ल्डकप में भारत के साथ नहीं खेलने पर अड़े पाकिस्तान के तेवर अब ढीले पड़ गए है। आईसीसी की चेतावनी के बाद पाकिस्तान के सुर बदले है और उसने भारत के साथ खेलने को लेकर हामी तो भरी है.. मगर, तीन शर्तों को भी रख दिया है। भारत-पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी के प्रस्तावित मुकाबले को लेकर चल रहे गतिरोध को खत्म करने के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान पहुंचा। इस प्रतिनिधिमंडल में आईसीसी के उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा शामिल थे, जिन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम के साथ लाहौर में बैठक की। रिपोर्ट्स के अनुसार, मोहसिन नकवी ने आईसीसी के सामने बहिष्कार वापस लेने की एवज में तीन प्रमुख शर्तें रखीं।