24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रीय
केरल में भाजपा की जीत से खुश शशि थरूर!, कहीं ऐसी बात, कांग्रेस में हड़कंप
Play video

केरल में भाजपा की जीत से खुश शशि थरूर!, कहीं ऐसी बात, कांग्रेस में हड़कंप

शशि थरूर की ये बातें कांग्रेस को अच्छी नहीं लगी होंगी। कांग्रेस इससे असहज जरूर हो सकती है। अब देखना ये है कि कांग्रेस इसे थरूर की एक और भूल समझकर चुप्पी साध लेती है या कोई बड़ा फैसला करती है।
Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Dec 13, 2025

केरल की राजनीति में बड़ा राजनीतिक भूचाल देखने को मिला है। स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) से सत्ता छीन ली है। ये वही निगम है, जिस पर LDF पिछले चार दशकों से अधिक समय तक लगातार काबिज रहा था। तिरुवनंतपुरम न सिर्फ केरल की प्रशासनिक राजधानी है, बल्कि राजनीतिक दृष्टि से भी बेहद अहम क्षेत्र माना जाता है। इसी लोकसभा सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर लगातार चार बार सांसद चुने जा चुके हैं, जिससे यह क्षेत्र लंबे समय से कांग्रेस और वाम मोर्चे के प्रभाव वाला माना जाता रहा है। ऐसे में नगर निगम में बीजेपी की जीत ने राज्य की राजनीति में नए समीकरणों को जन्म दे दिया है। खास बात ये है कि अपना गढ़ छिनने के बावजूद शशि थरूर ने भाजपा को बधाई दी। सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्होंने लिखा कि मैं तिरुवनंतपुरम में भाजपा के ऐतिहासिक प्रदर्शन को भी स्वीकार करना चाहता हूं और नगर निगम में उनकी महत्वपूर्ण जीत पर उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं।