16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रीय
जबरन चैंबर में घुसे, गाली दी और.. स्पीकर बिरला के साथ उस दिन क्या हुआ.? केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा खुलासा
Play video

जबरन चैंबर में घुसे, गाली दी और.. स्पीकर बिरला के साथ उस दिन क्या हुआ.? केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा खुलासा

रिजिजू ने कहा कि विपक्ष के व्यवहार से लोकसभा अध्यक्ष आहत है।
Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Feb 11, 2026

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को कांग्रेस सांसदों पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कक्ष में घुसकर उन्हें अपशब्द कहने का आरोप लगाया। किरेन रिजिजू ने पत्रकारों को बताया, कम से कम 20-25 कांग्रेस सांसद लोकसभा अध्यक्ष के चैंबर में घुस गए और उन्हें अपशब्द कहे। मैं भी वहीं मौजूद था। अध्यक्ष बहुत नरम स्वभाव के हैं, वरना सख्त कार्रवाई की जाती। प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी अंदर मौजूद थे और वे उन्हें लड़ाई के लिए उकसा रहे थे।”रिजिजू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसदों ने न केवल स्पीकर के साथ दुर्व्यवहार किया बल्कि संसदीय मानदंडों का भी उल्लंघन किया।