3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय

जो मैं जानता हूं, वो मोदी जी… भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर राहुल गांधी का बड़ा खुलासा

राहुल गांधी ने किसान, अडानी और एपस्टीन फाइल्स का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कई आरोप लगाए।

Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Feb 03, 2026

भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर सियासी बवाल मचा हुआ है। जहां मोदी सरकार ट्रेड डील को ऐतिहासिक बता रही है तो वहीं, विपक्ष ने डील पर कड़ा विरोध जताया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ट्रेड डील को किसानों के साथ धोखा करार दिया। संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने किसान, अडानी और एपस्टीन फाइल्स का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कई आरोप लगाए। राहुल ने नरेंद्र मोदी पर दबाव में होने का आरोप लगाते हुए कई मुद्दों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अदाणी पर यूनाइटेड स्टेट में एक केस है, वो मोदी के फाइनेंशियल स्ट्रक्चर का टार्गेट कर रहा है। दूसरा एपस्टीन फाइल है। अडानी पर जो केस है, वो असल में मोदी जी पर केस है। नरेंद्र मोदी पर ये दो प्रेशर प्वाइंट्स है।