26 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय

भारत अमेरिका ट्रेड डील से क्या-क्या हुआ सस्ता.? उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गिनाई पूरी लिस्ट, विपक्ष की बोलती बंद!

डील के बाद से ही विपक्ष मोदी सरकार पर किसानों और डेयरी सेक्टर में अमेरिकी प्रोडक्ट को छूट देने का आरोप लगा रहा है। इस पर गोयल ने साफ किया कि भारत ने अमेरिका को किसी भी एग्री और डेयरी प्रोडक्‍ट्स पर छूट नहीं दी है।

Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Feb 07, 2026

भारत और अमेरिका के बीच जब से ट्रेड डील पर मुहर लगी है। तब से ही विपक्ष इसे लेकर सवाल उठा रहा है। विपक्ष का आरोप है कि ट्रेड डील में पीएम मोदी ने ट्रंप के आगे सरेंडर कर दिया है। तमाम आरोपों के बीच उद्योग मंत्री पीयूष गोयल शनिवार को सामने आए और ट्रेड डील से होने वाले फायदे गिनाने लगे। गोयल ने उन उत्पादों की लिस्ट भी साझा की.. जिन पर टैरिफ शून्य हो गया है। यानी डील के बाद अमेरिका इन उत्पादों के निर्यात पर कोई टैरिफ नहीं वसूलेगा। डील के बाद से ही विपक्ष मोदी सरकार पर किसानों और डेयरी सेक्टर में अमेरिकी प्रोडक्ट को छूट देने का आरोप लगा रहा है। इस पर गोयल ने साफ किया कि भारत ने अमेरिका को किसी भी एग्री और डेयरी प्रोडक्‍ट्स पर छूट नहीं दी है।