8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नीमच
VIDEO…ए युनियन और नीमच कैंट के बीच होगा विधायक ट्रॉफी का फायनल मैच
Play video

VIDEO…ए युनियन और नीमच कैंट के बीच होगा विधायक ट्रॉफी का फायनल मैच

- आज महिला फुटबॉल टीम और सीनियर खिलाडिय़ों का मैच
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नीमच

•

image

Virendra Singh Rathore

•

Updated: 22 Sep 2023, 1:44 PM IST

नीमच। शहर के दशहरा मैदान पर आयोजित विधायक ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता का द्वितीय सेमीफायनल मैच ए.युनियन और ग्वालटोली टीम के बीच खेला गया। जिसमें दो गोल ग्वालटोली द्वारा किए गए, जिसके जवाब में तीन गोल ए. युनियन कर फायनल में स्थान बना लिया। अब २३ सिंतबर को ए. युनियन और नीमच कैंट के बीच फायनल मैच खेला जाएगा। वहीं शुक्रवार को महिला फुटबॉल मैच और सीनियर खिलाडिय़ों का मैच होगा।

जिला फुटबॉल संघ के सचिव प्रमोद शर्मा ने बताया कि गुरुवार को द्वितीय सेमी फायनल मैच ए. युनियन और ग्वालटोली टीम के बीच खेला गया। जिसमें फस्र्ट हाफ में ए.युनियन ने एक गोल दाग कर बढत बना ली, जिस पर ग्वालटोली ने सैकेंड हाफ में गोल कर बराबरी कर ली। उसके बाद फिर ए. युनियन ने गोल किया। इस प्रकार तीन गोल ए.युनियन ने किए और ग्वालटोली जवाब में दो ही मार पाई। ए युनियन ने फायनल में स्थान बना लिया है। जो कि नीमच कैंट से २३ सिंतबर को भिड़ेगी। वहीं शुक्रवार को उड़ान कुकडेश्वर महिला टीम और नीमच इलेवन महिला टीम के बीच दोपहर ३.३० पर मैच होगा। जिसके बाद सीनियर खिलाडिय़ो को एक मैत्री मैच होगा। मैच के निर्णायक रफीक अब्बासी, विकास सरसवाल, राजेश निर्वाण और मो. नासिर रहे।