8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नीमच
VIDEO…विधायक ट्रॉफी का पहला सेमीफायनल मैच आज नीमच केंट और सिटी स्पोटर्स के बीच
Play video

VIDEO…विधायक ट्रॉफी का पहला सेमीफायनल मैच आज नीमच केंट और सिटी स्पोटर्स के बीच

- क्वार्टर फायनल में एक-एक गोल से ए यूनियन और केंट ने मैच जीता
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नीमच

•

image

Virendra Singh Rathore

•

Updated: 20 Sep 2023, 12:34 PM IST

नीमच। शहर के दशहरा मैदान पर आयोजित विधायक ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता के दो क्वार्टर फाइनल रोचक मैच मंगलवार को खेले गए। जिसमें एक-एक गोल से नीमच केंट और ए यूनियन जीत दर्ज कर सेमीफायनल में स्थान बनाया है। बुधवार दोपहर तीन बजे नीमच केंट और सिटी स्पोटर्स के मध्य सेमीफायनल मैच खेला जाएगा।

जिला फुटबॉल संघ के सचिव प्रमोद शर्मा ने बताया कि मंगलवार को प्रथम क्वार्टर फायनल मैच नीमच केंट और एनएफसी के बीच खेला गया। जिसमें फस्र्ट हाफ तक टीम बराबरी पर रही, वहीं सैकेंड हाफ में नीमच केंट ने एक गोल दाग दिया। जिससे उसने जीत दर्ज की। वहीं दूसरा मैच अहीर यूनिवर्सल और ए यूनियन के बीच खेला गया। जिसमें ए यूनियन की टीम ने एक गोल दाग कर मैच जीत लिया। बुधवार दोपहर तीन बजे सेमीफाइनल मैच नीमच केंट और सिटी स्पोर्टस के मध्य होगा। मैच के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मंदसौर के विधायक यशपाल सिंह, नीमच विधायक परिहार, रोटरी क्लब अध्यक्ष विमल जैन, समाजसेवी राजेंद्र जारोली उपस्थित थे। वहीं मैच के रैफरी अर्जुन अहीर, विकास सारसवाल, मो. फिरोज, मो. नासिर, कैलाश अहीर, विजेंद्र बैंस रहे।