8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नीमच
VIDEO…नीमच में सुबह से ही झमाझम बारिश शुरू
Play video

VIDEO…नीमच में सुबह से ही झमाझम बारिश शुरू

- उमस भरी गर्मी से मिली लोगों को राहत, मौसम हुआ सुहावना
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नीमच

•

image

Virendra Singh Rathore

•

Updated: 16 Sep 2023, 8:13 PM IST

नीमच। बंगाल की खाड़ी से उठे तूफान सहित 2 और मानसूनी मौसम प्रणालियों जिले में सक्रिय हैं। नीमच में सुबह से ही बादल छाए और बारिश शुरू हो गई। उसके बाद एकदम मौसम साफ हुआ और सूरज निकल गया। जिसके बाद फिर शाम को बारिश शुरू हुई।

मौसम वैज्ञानिकों के अुनसार शनिवार को नीमच का तापमान २६ डिग्री सेल्सियस अधिकतम व २३ डिग्री सेल्सियस न्यूनतम आंका गया है। बारिश के बावजूद भी शहर में उमसभरी गर्मी बनी रही। वहीं विभाग ने चेतावनी जारी की है कि शनिवार को भी नीमच सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी बारिश हो सकती है। छिंदवाड़ा, सिवनी, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, और खरगोन जिलों में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में 204.5 मिली मीटर से अधिक पानी गिर सकता है। उधर जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, विदिशा, सीहोर, भोपाल, राजगढ़, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर जिलों में कहीं-कहीं अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां 115.6 से 204.4 मिमी तक बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा सीधी, सतना, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, पन्ना, दमोह, छतरपुर, नीमच, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, दतिया, भिंड और श्योपुर कला जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है। यहां 50 मिलीमीटर से लेकर 115.5 मिलीमीटर तक बारिश होने का अनुमान है।