8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नीमच
VIDEO….सिटी स्पोट्र्स को एक गोल से हराकर नीमच कैंट फाइन में पहुंची
Play video

VIDEO….सिटी स्पोट्र्स को एक गोल से हराकर नीमच कैंट फाइन में पहुंची

- आज ए यूनियन और ग्वाल टोली के बीच होगा सेमीफायनल मैच
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नीमच

•

image

Virendra Singh Rathore

•

Updated: 21 Sep 2023, 11:49 AM IST

नीमच। शहर के दशहरा मैदान पर आयोजित विधायक ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता का प्रथम सेमीफायनल मैच सिटी स्पोट्र्स और नीमच कैंट के बीच खेला गया। जिसमें एक गोल दागकर नीमच कैंट ने जीत के साथ फाइनल में स्थान बना लिया है। गुरुवार को दोपहर तीन बजे ए यूनियन और ग्वालटोली के मध्य दूसरा सेमीफायनल मैच खेला जाएगा।

जिला फुटबॉल संघ के सचिव प्रमोद शर्मा ने बताया कि बुधवार को प्रथम सेमी फायनल मैच नीमच केंट और सिटी स्पोट्र्स के बीच खेला गया। जिसमें फस्र्ट हाफ में नीमच केंट ने एक गोल दाग कर बढत बना ली, जिसे सिटी स्पोटर्स बराबर नहीं कर पाई। एक गोल से कैंट ने मैच जीतकर अपना फाइनल में स्थान बना लिया है। गुरुवार को दूसरा सेमीफायनल मैच ए युनियन और ग्वालटोली के मध्य खेला जाएगा। मैच के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में विधायक दिलीप सिंह, भाजपा नेता महेंद्र भटनागर , करण सिंह परमाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अवंतिका जाट, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हेमंत हरित सहित अन्य उपस्थित थे। वहीं मैच के निर्णायकअर्जुन अहीर, अ. हमीद, मो. नासिर, राजेश निर्वाण रहें। अगामी 22 सितंबर को महिला फुटबॉल मैच और सीनियर खिलाडिय़ों का भी फुटबॉल मैच खेला जाएगा।