30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीमच

Video News … भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर गरीब बस्तियों में निकाली पद यात्रा

शहर ब्लॉक कांग्रेस की पद यात्रा में शामिल हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

Google source verification

नीमच

image

Mukesh Sharaiya

Sep 08, 2023

नीमच. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगांठ पर नीमच शहर ब्लॉक कांग्रेस महेंद्र मोनू लोक्स के नेतृत्व में गरीब बस्तियों में पद यात्रा निकाली गई। इस पद यात्रा में कांगे्रस संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल हुए और लोगों से सीधे संवाद किया।

पद यात्रा के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य उमरावसिंह गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। इस यात्रा को एक वर्ष पूरा हो चुका है। यात्रा की प्रथम वर्षगांठ पर नीमच की गरीब बस्तियों में गुरुवार को पद यात्रा निकाली गई। इस दौरान 15 माह सत्ता में रही कमलनाथ सरकार के गरीबों के लिए किए कार्य से जनता को अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 18 वर्षों से काबिज भाजपा की शिवराजसिंह सरकार ने गरीबों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में ही उपयोग किया है। गरीब बस्तियां आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। यात्रा में शामिल जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने कहा कि 7 सितंबर 22 के दिन ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हुई थी। उन्होंने बताया कि नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो नारों के साथ भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ जिले के प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर मनाई जा रही है। पदयात्रा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य उमरावसिंह गुर्जर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ओम शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश कालरा, नीमच ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोनू लोक्स, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत पाटीदार, पूर्व पार्षद इकबाल कुरैशी, अमन विनायक, राजू नाकेदार, धर्मेंद्र परिहार, बंटी आर्य राजेश सागर, अमरसिंह जयंत, विक्रम घेंघट, इलियास भाई कुरैशी, पुष्पेंद्र सोनीगिरा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।