3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीमच

Video News… नीमच में वैलेंटाइन डे पर निभाई अनूठी परम्परा, देखें वीडियो

वैलेंटाइन डे के विरोध में मनाया गया मातृ-पितृ पूजन दिवस

Google source verification

नीमच

image

Mukesh Sharaiya

Feb 14, 2023

बजरंग दल करेगा वैलेंटाइन डे का कड़ा विरोध
नीमच. प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री योग वेदांत सेवा समिति एवं योग वेदांत महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के विरोध में 12 फरवरी को मातृ-पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाया गया।

स्थानीय भागेश्वर मंदिर परिसर स्थित आलम चंद हाल में मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया। योग वेदांत महिला समिति की सचिव रेखा अंदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि वैलेंटाइन डे हमारी भारतीय संस्कृति नहीं है यह विदेशों से आई संस्कृति है। बच्चों में अच्छे संस्कार देने के उद्देेश्य से हर वर्ष श्री योग वेदांत सेवा समिति एवं योग वेदांत महिला समिति द्वारा 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के विरोध में मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया जाता है। योग वेदांत महिला समिति द्वारा मातृ पितृ पूजन दिवस वर्ष 2007 से अनवरत मनाते चले आ रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को भी भागेश्वर मंदिर स्थित आलम चंदहाल में मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया है। यहां बच्चों द्वारा अपने माता-पिता की पूजा अर्चना की गई। साथ ही उनका आशीर्वाद भी यहां लिया गया। इस कार्यक्रम के पीछे एक ही उद्देेश्य है कि बच्चों में विदेशी संस्कृति और वैलेंटाइन डे जैसे संस्कार न आएं। बच्चे हमारी हिंदू सभ्यता व संस्कृति से हमेशा जुड़े रहें। बच्चों के मन में माता पिता के प्रति प्रेम हमेशा बना रहे।

वैलेंटाईन डे का कड़ा विरोध करेगा बजरंग दल
भारतीय संस्कृति को भूलकर पाश्चात्य संस्कृति को अपनाकर पश्चिमी सभ्यता के रंग में रंगे वैलेंटाइन डे पर युवक युवतियों द्वारा प्रेम का जो नाटक सार्वजनिक रूप से किया जाएगा उसका बजरंग दल द्वारा कड़ा विरोध किया जाएगा। विश्व हिन्दू परिषद् जिला मंत्री लक्ष्मण राठौर ने बताया कि विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा 14 फरवरी को लव पॉईन्टों, पार्कों, पिकनिक स्पॉट, सिनेमाघरों, कोचिंग सेंटर, गल्र्स स्कूल परिसर आदि स्थानों पर निगरानी की जाएगी। यदि कोई युवा प्रेमी-प्रेमिका द्वारा प्रेम प्रदर्शन का भोंडा एवं अश्लील प्रदर्शन करते हुए पकड़े जाने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा उसे सबक सिखाया जाएगा एवं नाबालिग युवक-युवतियों का पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। इसकी सारी जवाबदारी उन्हीं तथा उनके माता पिता की होगी। ग्रीटिंग कार्ड बेचने वाले दूकानदारों से अश्लील वैलेंटाईन डे कार्ड नहीं बेचने की समझाईश देते हुए सहयोग की अपील की है।